एक ट्वीट से बॉलीवुड स्टार्स की लाखों की होती है कमाई.. जानिए किसकी कितनी...

एक ट्वीट से बॉलीवुड स्टार्स की लाखों की होती है कमाई.. जानिए किसकी कितनी…

बॉलीवुड स्टार्स हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे ये बॉलीवुड स्टार्स अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ही लाखों-करोड़ों कमा लेते हैं।एक ट्वीट से बॉलीवुड स्टार्स की लाखों की होती है कमाई.. जानिए किसकी कितनी...

  दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टार्स को एक ट्वीट के लिए लाखों रुपये मिलते हैं और अगर कभी किसी ब्रांड को लेकर ट्वीट करते हैं तो उनके फैन्स के नंबर के मुताबिक उन्हें पैसे दिए जाते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि एक ट्वीट के लिए आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स को कितने पैसे मिलते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। एक ओर उनकी फिल्म और इंडोर्समेंट की फीस करोड़ों में है, तो वहीं ट्विटर पर भी इनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में हैं। प्रियंका के ट्विटर पर 16,046,830  फॉलोअर्स हैं। 

प्रियंका ने अब तक 19, 408 ट्वीट् किए हैं। असल में कमाई ता मे जरिया कुछ ब्रांड है, जिसे ट्विटर के जरिए प्रमोट करते हैं और बदले में हर क्लिक पर इन्हें पैसा मिलता है। अगर प्रियंका ने किसी ब्रांड को लेकर 1 हजार ट्वीट भी किए होंगे तो अब तक उन्होंने करोड़ो में तो कमा लिए होंगे।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के 9,549,214 फॉलोअर्स हैं। शाहिद ने अब तक 6 हजार से ज्यादा ट्वीट किए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद एक ट्वीट के लिए 10-12 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन वो ब्रांड्स के ट्वीट भी करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी एक ट्वीट के लिए 4-5 लाख चार्ज करती हैं। जिस वजह से अगर सोनाक्षी एक महीने में किसी ब्रांड के लिए 20 ट्वीट भी करती हैं तो इससे वो अच्छी कमाई कर लेती होंगी।

कपिल शर्मा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ट्विटर पर भी खूब कमाल कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल होंडा के साथ ट्विटर कॉन्ट्रैक्ट में हैं। वो ट्विटर पर होंडा को प्रमोट करते रहते हैं और एक ट्वीट के लिए 1-5 लाख चार्ज करते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com