एक महीने बाद फिर से महंगा होना शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम  

लगातार एक महीने तक तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई। तेल कंपनियों ने आज जो बढ़ोतरी की है वो मामूली नहीं है, बल्कि बहुत ज्यादा हो गई है। तेल कंपनियों की माने तो डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट होने का असर अब दिखने लगा है। 

पेट्रोल में 17 पैसों की बढ़ोतरी
तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 17 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। 5 जुलाई को देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम इस प्रकार है……

शहर             आज का दाम   4 जुलाई का दाम
दिल्ली-             75.71           75.55
मुंबई-               83.10           82.94
चेन्नई-              78.57           78.40
कोलकाता-       78.39           78.23

13 पैसे तक बढ़ा डीजल का दाम

शहर          आज का दाम   
दिल्ली-           67.50
मुंबई-            71.62   
चेन्नई-            71.24
कोलकाता-    70.05

कच्चे तेल की कीमतों में भी हुआ इजाफा
वहीं कच्चे तेल कीमतों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला और यह 78 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। पेट्रोल-डीजल की रोजाना घटती-बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार भी एक फॉर्मूले पर काम कर रही है, जिसके बाद इनकी कीमतों को कंट्रोल किया जा सकेगा।

अगर कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती होती है, तो फिर भारत अपनी निर्भरता अरब देशों के बजाए अमेरिका और चीन पर कर देगा, जिससे दाम नियंत्रण में रह सकेंगे। पेट्रोल व डीजल को अगर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाया जाता है, तो उस पर लगने वाले कर की संरचना में 28 फीसदी जीएसटी तथा राज्यों द्वारा लगाया गया कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) शामिल हो सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com