ऐसी औरतों को जल्दी होता है मेनोपॉज, ये रहा अहम कारण

आमतौर पर महिलाओं को 51 वर्ष की उम्र में मेनोपॉज होते हैं। लेकिन एक शोध में खुलासा हुआ है कि जो महिलाएं नि:संतान होती हैं उनमें मेनोपॉज की संभावना अन्य महिलाओं की तुलना में दोगुनी होती है।
ऐसी औरतों को जल्दी होता है मेनोपॉज, ये रहा अहम कारण

 शोध में बताया गया है कि नि:संतान या जो महिलाएं कभी प्रेग्नेंट नहीं होतीं उन्हें 40 साल की उम्र से पहले ही मेनोपॉज का सामना करना पड़ता है। जल्दी मेनोपॉज होने की वजह से महिलाओं में हार्ट अटैक, टाइप2 डायबिटीज आदि की संभावना बढ़ जाती है।

 ये है दुनिया का सबसे ग्लैमरस व हॉट परिवार,देखिए वीडियो

शोधकर्ताओं ने ऐसी महिलाओं को बुलाया जो 35 साल की होने पर भी मां नहीं बन पाई थीं और उन्हें जल्दी मेनोपॉज से होने वाले खतरे से अवगत करवाया।

 जब महिलाओं के शरीर में ओएस्ट्रोजेन और दूसरे सेक्स हार्मोन बनना बंद हो जाते हैं तो मेनोपॉज की स्थिति आती है। आमतौर पर 51 वर्ष की आयु में ऐसा होता है।

 बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये तरीका और खो जाएं ब्रह्मांड में

शोध में उन महिलाओं को शामिल किया गया जो नि:संतान थीं और मेनोपॉज से गुजर रही थीं। हालांकि शोधकर्ता पूरी तरह से इस बात को नहीं समझ पाए कि नि:संतान होने और मेनोपॉज का आपस में क्या संबंध है।

 ये रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के साझा प्रोजेक्ट के आधार पर की गई। 

 ये रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के साझा प्रोजेक्ट के आधार पर की गई। 

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com