ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने पहली बार ‘वर्ष के हिंदी शब्द’ की भी घोषणा की, जाने शब्द...

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने अंग्रेजी शब्द की तरह पहली बार ‘वर्ष के हिंदी शब्द’ की भी घोषणा की

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने अंग्रेजी शब्द की तरह पहली बार ‘वर्ष के हिंदी शब्द’ की भी घोषणा की है। आधार को वर्ष 2017 का हिंदी शब्द चुना गया है। आधार कार्ड के चलते इस शब्द को खासी लोकप्रियता मिली है। यह गत वर्ष सुर्खियों में रहा। माना जा रहा है कि 2018 में भी आधार चर्चा में बना रहेगा।  जयपुर लिटरेचल फेस्टिवल के दौरान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने पहली बार ‘वर्ष के हिंदी शब्द’ की भी घोषणा की, जाने शब्द...
आधार के साथ नोटबंदी, स्वच्छ, विकास, योग और बाहुबली जैसे शब्दों पर भी विचार किया गया। ऑक्सफोर्ड की ओर से कहा गया कि ‘वर्ष का हिंदी शब्द’ एक ऐसी अभिव्यक्ति है जिसने सबसे ज्यादा ध्यान आकृष्ट किया हो तथा जो पिछले साल की प्रकृति, भाव तथा मनोदशा का समग्र रूप से चित्रण करता हो। हिंदी भाषा में आधार मौलिक रूप से स्थापित शब्द है। हालांकि आधार कार्ड या विशिष्ट पहचान संख्या के रूप में इसने एक नया संदर्भ ग्रहण किया। इस नए संदर्भ में यह शब्द पिछले साल राष्ट्रीय परिचर्चा के केंद्र में आ गया जब आधार योजना के विस्तार के परिणामस्वरूप बैंक खातों तथा फोन नंबरों को इससे जोड़ा जाने लगा।

कई हिंदी शब्दों में से एक का चुनाव करने वाली समिति में शामिल लेखिका नमिता गोखले ने कहा, उन शब्दों को ढूंढना जो 2017 को पारिभाषित करते हों, बेहद मजेेदार और प्रेरक अनुभव रहा। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के प्रबंध निदेशक शिवरामाकृष्णन वी के मुताबिक, ‘हम अत्यंत उल्लास के साथ पहले ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के वर्ष के हिंदी शब्द की घोषणा कर रहे हैं।’ 

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com