ऑन स्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड के साथ होली के रंग में रंगी प्रिया प्रकाश, कुछ ही मिनटों में वीडियो वायरल

ऑन स्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड के साथ होली के रंग में रंगी प्रिया प्रकाश, कुछ ही मिनटों में वीडियो वायरल

26 सेकेंड के छोटे से वीडियो से लोगों का दिल जीतने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर से सुर्खियों में है। रातोंरात सेंसेशन बनीं प्रिया का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिया अपने ऑन स्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड रोशन के साथ होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।ऑन स्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड के साथ होली के रंग में रंगी प्रिया प्रकाश, कुछ ही मिनटों में वीडियो वायरल

इस वीडियो को प्रिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन के साथ लिखा – ‘इससे पहले ऐसी होली कभी नहीं खेली।’ इस वीडियो में प्रिया और रोशन एक दूसरे को रंग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में न तो दोनों किसी क्लासरूम में है और न ही स्कूल ड्रेस में। जहां एक ओर प्रिया ने सफेद टॉप के साथ डेनिम जींस पहने हुई है तो वहीं रोशन टी-शर्ट के साथ जींस में दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में रोशन और प्रिया दोनों ही अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं और एक दूसरे के रंग लगा रहे हैं। आपको बता दें, प्रिया मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव’ से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के एक गाने की छोटी सी क्लिप रिलीज की गई थी जिसने प्रिया को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस वीडियो में प्रिया आंखों से प्यार का इजहार करती हुई नजर आ रही थीं। यहां तक की प्रिया को नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा।

देखे विडियो:-

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com