राशिफल: आज कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा मंगलवार

मंगलवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे।

राशिफल: आज कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा मंगलवार

मेष:-अपने काम पर ध्यान नही दे रहे हैं। परिवार के लोगों से आप की कम बनेगी। नवीन कार्यों की योजना सफल होगी। यात्रा के योग हैं। किसी से अनुकूल उत्तर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष:- आर्थिक मामलों में स्वजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धनलाभ के योग हैं। अतिथि सत्कार करना होगा। विवाह के योग हैं।

मिथुन:-व्यापारिक समय सामान्य रहेगा। संतान के साथ आनंद दायक समय बिताने का अवसर मिलेगा। मन में आलस व निष्क्रियता के भाव न लाएं। बुरी आदतों पर अंकुश रखना होगा। यात्रादि शुभ रहेगी।

कर्क:-आज कार्यस्थल पर कार्य भार बढ़ेगा। दैनिक दिनचर्या अनियमितता होगी। नेत्र संबंधी पीड़ा की संभावना है। नौकरी बदलना अभी ठीक नहीं है। कुछ समय इन्तजार करो। बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह:-करियर में शुभ संकल्पों की पूर्ति होगी। आज ऋण से छुटकारा मिलेगा। बच्चों का सहयोग आगे बढऩे में सहायक होगा। व्यर्थ के पारिवारिक विवाद से बचें।

कन्या:-आपके प्रोफेशन में बदलाव लाना जरूरी है। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। दोस्तों से आर्थिक सहयोग की प्राप्ति होगी। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज वस्त्राभूषण व उपहार की प्राप्ति होगी।

तुला:-आज मनचाही वस्तु मिलने से खुश होंगे। राजनीति में पद प्राप्ति होगी। पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार की जरूरत है। नौकरी में तबादले के योग हैं। धन निवेश से लाभ होगा।

वृश्चिक:-समय पर काम करना सीखें। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। क्रोध में आकर कोई कार्य न करें। आज ऋण लेने-देने की स्थिति से बचें। दूसरों पर आश्रित रहने की वजह से परेशानी का सामना करना होगा।

धनु:-कार्यक्षेत्र में समय न देने की वजह से आर्थिक नुकसान होगा। कारोबार में आ रही अड़चन आपको दुखी करेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आपकी उन्नति स्थिर हो सकती है। प्रेम संबंध के प्रति सजगता अनुकूल परिणाम दिलवाएगी।

मकर:-आपकी मेहनत एवं सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। संतान के प्रति फैसले तुरंत लें। करियर में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम की आवश्यकता है। क्रोध बढ़ेगा, शांत रहें।

कुंभ:-आपका व्यवहार कमजोर है। संकुचित विचारधारा का त्याग करें, इससे परिवार में शांति रहेगी। समय शुभ है। अनुभव के कारण कार्य संपन्न होंगे। परिजनों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

मीन:-आज किसी संत का सान्निध्य मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कार्यसिद्धि से आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com