कपल्स में उम्र के बीच का अंतर बताता है, शादी कितने समय तक चलेगी!

शादी, विवाह, निकाह, मैरिज… हर किसी के जीवन में ये मौके आते हैं। पर क्या आपको पता है कि शादी करने वाले कपल्स के उम्र के बीच कितना अंतर होना चाहिए? क्योंकि कई दफे हम देखते हैं कि दूल्हा 50 साल का है, तो दुल्हन 22 साल की। ऐसे में ये जानना भी बेहद अहम हो जाता है कि शादी के दौरान जोड़े के उम्र का फासला क्या है, और उसका शादी पर क्या असर पड़ेगा…

कपल्स में उम्र के बीच का अंतर बताता है, शादी कितने समय तक चलेगी!
शादी जिन दो लोगों के बीच हो रही है, उनमें उम्र का फासला यूं तो मायने नहीं रखता। पर बड़ा बारीक सा अंतर है, शादी के बाद की जिंदगी और शादी के पहले की जिंदगी में। ये उम्र का अंतर यहीं असर डालता है।

इमोरी विश्वविद्यालय के एंड्र्यू फ्रांसेस और ह्यूगो मिआलोन द्वारा किए गए शोध में इस बात की जानकारी सामने आई। इस शोध में 3000 कपल्स ने हिस्सा लिया। शोध के मुताबिक कपल्स के बीच उम्र का जितना अधिक फासला होगा, शादी के टूटने के चांसेज उतने ही बढ़ जाते हैं।

 इस शोध की मानें तो अगर कपल्स के बीच उम्र का फासला 5 साल तक है, तो ऐसी शादियों के टूटने की उम्मीद 18 फीसदी बढ़ जाती है।

अगर कपल्स के बीच उम्र का फासला 10 साल का है, तो शादी टूटने का औसत 39 फीसद बढ़ जाता है। वहीं, अगर ये फासला 20 साल या अधिक का है, तो 95 फीसद शादियां टूट जाती हैं।

 शोधकर्ताओं के मुताबिक शादी के दौरान कपल्स के उम्र के बीच फासला अगर एक साल या कम का है, तो शादी टूटने के चांसेज सिर्फ 3 फीसदी तक ही रहते हैं। ऐसे में अब अंदाजा लग ही गया होगा, कि कपल्स के बीच उम्र का क्या फासला होना चाहिए। बहरहाल, ये शादी करने वालों पर है कि उनके पार्टनर के बीच उम्र का क्या फासला हो। हम तो सिर्फ आंकड़े ही दे सकते हैं।
 

 

 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com