कभी सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान से उड़े थे प्यार के चर्चे

बॉलीवुड की सेक्स सिंबल कही जाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान का आज जन्मदिन है। वो आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। जीनत ने अपनी पढ़ाई लॉस एंजिल्स से पूरी की। इसके बाद 1970 में मिस एशिया पैसेफिक का खिताब जीता और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। जीनत को 1971 में ओपी राल्हन की फिल्म ‘हलचल’ में पहला ब्रेक मिला।कभी सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान से उड़े थे प्यार के चर्चे
 
जीनत की शुरुआती फिल्में कुछ खास नहीं चलीं। लेकिन देव आनंद की फिल्म ‘दम मारो दम’ में उनका किरदार दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म के बाद जीनत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो 70 के दशक की इतनी पॉपुलर एक्ट्रेस बन गईं कि हर फिल्मी मैगजीन के कवर पेज पर वो दिखाई देती थीं। फिल्मी सक्सेस के साथ जीनत का नाम कंट्रोवर्सी से भी जुड़ा रहा।
zeenat-aman_1479441404
फिल्मों में बेहद बोल्ड सीन करने के चलते जीनत अक्सर विवादों में घिरी रहती थीं। जीनत की पर्सनल लाइफ भी कुछ खास अच्छी नहीं रही। साल 1980 में जीनत की जिंदगी में एक्टर संजय खान की एंट्री हुई। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘अब्दुल्लाह’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया। दोनों के प्यार के खूब चर्चे भी होने लगे।
 
zeenat-aman_1479441346एक मैगजीन की खबर के मुताबिक, संजय और जीनत ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। संजय और जीनत हर पार्टी और ईवेंट में साथ नजर आते थे। लेकिन यहां ये बताना जरूरी है कि संजय खान पहले से ही शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। इसके बावजूद उन्होंने जीनत अमान के साथ रिश्ता जोड़ लिया। 
 

zeenat-aman_1479441517
 
डेट नहीं मिलने के कारण जीनत ने शूट करने से मना कर दिया। इससे संजय भड़क उठे और उन्होंने जीनत को खूब भला-बुरा कहकर फोन काट दिया। जीनत घबरा गईं और शूट खत्म होने के बाद संजय के घर पहुंची। तब उन्हें पता चला कि संजय किसी होटल में पार्टी करने गए हैं। जीनत घबराहट में वहां पहुंच गईं।

जीनत को देखते ही संजय उन्हें एक कोने में ले गए और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस पूरी घटना को होटल के स्टाफ ने भी देखा। ‌इस पिटाई से जीनत की आंखों की रोशनी भी कमजोर पड़ गई। इसकी पुष्टि जीनत के डॉक्टर ने भी की थी। इस घटना के बाद जीनत और संजय का रिश्ता पूरी तरह से टूट गया। 
 

जीनत इस घटना को कभी भुला नहीं पाईं। संजय की कड़वी यादों को पीछे छोड़ जीनत ने 1985 में मजहर खान से शादी कर ली। उनके दो बेटे अजान और जहान हुए। मजहर से भी जीनत के संबंध ज्यादा अच्छे नहीं रहे। कहा जाता है कि मजहर जीनत के साथ काफी मार-पीट किया करते थे।
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com