राशिफल: कर्क राशि के जातक आज रहें संभलकर, कहीं गलत फैसला न दे नुकसान

जयपुर. शुक्रवार के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आज आपके सितारे।

राशिफल: कर्क राशि के जातक आज रहें संभलकर, कहीं गलत फैसला न दे नुकसान

मेष:-दिन व्यापारिक दृष्टि से उपयोगी रहेगा। नौकरी बदलने का मन बना लिया है, पर अभी रुकें। कॅरियर में महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। शुभ रंग लाल।

वृष:-स्वयं के बलबूते पर किया गया कार्य सफल होगा। आलस त्यागें और अपना काम ईमानदारी से करें। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक जीवन में क्लेश हो सकता है। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग सफेद।

मिथुन:-दूसरों की बराबरी करने से पहले उनकी मेहनत और त्याग की भी बराबरी करें। भागीदारी के व्यापार-व्यवसाय में सतर्क रहें। आज कार्यस्थल पर आपकी बातों का विरोध सहन करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

कर्क:-अभी भी समय है, संभल जाएं। गलत निर्णय आप के जीवन की दशा और दिशा बदल देगा। सतर्कता से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे।

सिंह:-राजनीति में नए संबंध लाभकारी होंगे। किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी और सफल रहेंगे। निजी संबंधों में सोच-समझकर निर्णय लें।

कन्या:-आज किया व्यापार लाभदायक रहेगा। आज मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी। भावनातमक रिश्तों में हुई गलतफहमी दूर करें। कार्यों को समय पर करने का प्रयत्न करें। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

तुला:-दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक निवेश के कामों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में सुख-शांति कायम रखने का प्रयास करेंगे। खान-पान पर ध्यान दें। 

वृश्चिक :-किसी के साथ विश्वासघात करना आसान है पर विश्वास बनाए रखना मुश्किल है। आज अचानक धन मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचें।

धनु:-दिन की उपयोगिता समझें। व्यावसायिक बाधाएं आपके प्रयासों से ही दूर होंगी। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। लापरवाही से काम करने से बचें।

मकर:-आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय आप द्वारा होगा। जल्दबाजी में काम न करें। धर्म के क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

कुंभ:-आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रसन्न होंगे। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। धार्मिक ग्रंथों के पठन-पाठन की ओर रुझान रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।

मीन:-आपके स्वभाव से लोग खुश होंगे। अपनी जवाबदारी ईमानदारी से पूरी करेंगे। संतान के कार्यों पर नजर रखना जरूरी है। आर्थिक मामलो में  धैर्य व सहनशीलता दिखानी होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com