कहीं दूल्हे के बिना तो कहीं मुर्दे से होती है शादी, ये कानून कर देंगे हैरान

हर देश की अपनी मान्यताएं और कानून होते हैं और वहां उनका सख्ती से पालन होता है। लेकिन कई ऐसे भी देश हैं जिनके कानून काफी अजीबोगरीब हैं। आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही विचित्र कानून जो शादी के लिए बनाए गए हैं।

कहीं दूल्हे के बिना तो कहीं मुर्दे से होती है शादी, ये कानून कर देंगे हैरान

 अमेरिका के कैलिफॉर्निया, टेक्सस, कॉलराडो और मॉन्टाना में किसी की गैर हाजिरी में भी शादी हो सकती है। है ना एकदम विचित्र कानून! यहां अगर एक पार्टनर सेना में है तो भी उसकी शादी हो सकती है। बस किसी एक का मौजूद रहना जरूरी है।

 सऊदी अरब का कोई पुरुष किसी भी बांग्लादेश, पाकिस्तानी या म्यानमार की औरत से शादी नहीं कर सकता है। सोचिए कितना अजीब कानून है ये!

 जापान में तो ऐसा कानून है जो हर छोटे भाई का खून खौला दे। यहां आप अपने छोटे भाई की गर्लफ्रेंड को शादी के लिए कानूनन प्रपोज कर सकते हैं। है ना अटपटा!

 फ्रांस में शादी करने के लिए जिंदा रहना जरूरी नहीं है। यहां आप किसी मर चुके व्यक्ति के साथ भी शादी कर सकते हैं। फ्रांस के कानून में इसकी इजाजत है।

 छिप-छिपाकर आप मोनाको में शादी नहीं कर सकते। यहां पर आपकी शादी तब तक वैध नहीं मानी जाएगी जब तक कि आप इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं करते।
 ग्रीस में तो शादी का अजीब ही कानून है। यहां पति-पत्नी को अपना नाम लिखकर शहर प्रशासन के दरवाजे के दफ्तर पर चिपकाना पड़ता है। अगर 10 दिन तक यह चिपका रहे तो आप अपनी शादी को वैध मान लीजिए।
 इंग्लैंड और वेल्स में आप खुले आसमान के नीचे शादी नहीं कर सकते। शादी किसी इमारत के अंदर और एक छत के नीचे ही कर सकते हैं।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com