कांग्रेसी विमान के 'पायलट' की ओर इशारा कर गए राहुल, 15 बार लिया ये नाम, जानिए क्यों..

कांग्रेसी विमान के ‘पायलट’ की ओर इशारा कर गए राहुल, 15 बार लिया ये नाम, जानिए क्यों..

चुनावी शंखनाद मानी जाने वाली किसान आक्रोश रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेसी विमान के ‘पायलट’ की ओर इशारा कर गए। रैली में राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल हुए, लेकिन एक नाम उन्होंने बार-बार लिया।कांग्रेसी विमान के 'पायलट' की ओर इशारा कर गए राहुल, 15 बार लिया ये नाम, जानिए क्यों..अभी अभी आई सबसे बुरी खबर: ‘जग्गा जासूस’ की एक्ट्रेस की पंखे से लटकती मिली लाश, शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड…

राजस्थान के उदयपुर संभाग के जनजाति बहुल जिले बांसवाड़ा में आज कांग्रेस की ओर से हुई किसान आक्रोश रैली को शुरू से ही कांग्रेस का चुनावी शंखनाद माना जा रहा था। रैली में राष्ट्रीय महासचिव व दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत और पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी.पी. जोशी सहित अन्य सीनियर नेता भी शामिल हुए। वहीं, प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष सचिन पायलट भी मंच पर बैठे थे।

राहुल गांधी ने अपने पूरे भाषण में राहुल ने 15 बार सचिन पायलट का नाम लिया, जिसे पूरी कांग्रेस ने एक इशारे के तौर पर देखा कि अगले चुनाव में कमान किसके हाथों में रहने वाली है और कांग्रेस का बहुमत रहा, तो राजस्थान का कौन मुख्यमंत्री बनेगा।

जानिए इन कारणों से नामंजूर हो सकता है मायावती का इस्तीफा, लालू बोले-बिहार से भेजेंगे राज्यसभा

इन दिग्गज नेताओं का जिक्र केवल नाम मात्र का…

रैली में भाषण के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उदयपुर संभाग में कद्दावर माने जाने वाले नेता सी.पी. जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सिर्फ दो मर्तबा जिक्र किया।

रैली और सभा के बाद राजनीतिक विश्लेषकों में चर्चा रही कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा सचिन पायलट हो सकते हैं।

कांग्रेसियों के बीच रैली के बाद ये चर्चा जोरों से चल रही है कि राहुल गांधी भाषण के दौरान राजस्थान प्रदेश की कमान के लिए सचिन पायलट की तरफ इशारा कर गए हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com