वो बहन जो कभी नहीं छोडती सलमान का साथ, भगवान अलवीरा जैसी बहन सबको दे

नई दिल्ली: अलवीरा तीनों खान भाइयों में सबसे छोटी और सबकी चहेती बहन हैं। अलवीरा ने बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की है।

सलमान खान की कोई भी मुसीबत रही हो बहन
 
उनके दो बच्चे अयान और एलिजा हैं। अलवीरा ‘बॉडीगार्ड’ फिल्म को प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं। साथ ही एक फैशन डिजाइनर भी हैं।
सलमान खान की कोई भी मुसीबत रही हो बहन अलवीरा हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं। सलमान के आर्म्स एक्ट केस में भी वो हमेशा ही साथ देखी गई हैं। जोधपुर मामले की हर पेशी से पहले अलवीरा ही वकील हस्तीमल सारस्वत से बात करती और सब कुछ डिस्कस करती हैं।
 
अलवीरा सलमान के लिए कई बार अपने खुद के परिवार के जरूरी काम छोड़कर आगे आती हैं। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर मुंबई के वकीलों को जोधपुर लेकर जाती रही हैं।
सलमान को जब जेल की सजा हुई तो पूरा परिवार जोधपुर आया था, लेकिन एक-दो दिन बाद सभी मुंबई लौट गए थे। अलवीरा जोधपुर में ही रही थीं। छह दिन बाद सलमान के जेल से निकलने के बाद उनके साथ मुंबई वापस आई थीं।
ये है वो बहन जो कभी नहीं छोडती सलमान का साथ, भगवान ऐसी बहन सबको दे
 
वैसे तो हमेशा की खान परिवार हर मुसीबत में एक दूसरे के साथ खड़ा रहता है लेकिन सलमान की बहन अलवीरा पेशी के वक्त साय की तरह उनके साथ रहती हैं। इस बार भी जब सलमान जोधपुर पहुंचे तो अलवीरा उनके साथ थीं।
 
 
 
 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com