कैलिफोर्निया: 1932 के बाद से यह लगी 5वीं सबसे बड़ी आग, 2.5 लाख लोगों को छोड़ा अपना घर

कैलिफोर्निया: 1932 के बाद से यह लगी 5वीं सबसे बड़ी आग, 2.5 लाख लोगों को छोड़ा अपना घर

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। 65 हजार एकड़ में फैली इस आग ने अब 2.3 लाख एकड़ जंगलों को अपने कब्जे में ले लिया है। 1932 के बाद से यह 5वीं सबसे बड़ी आग है। इस आग की वजह से 2.5 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।कैलिफोर्निया: 1932 के बाद से यह लगी 5वीं सबसे बड़ी आग, 2.5 लाख लोगों को छोड़ा अपना घरपनामा पेपर्स घोटाला: अदालत ने वित्त मंत्री इशहाक डार को किया भगोड़ा घोषित

इस भीषण आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।  50 किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से यह आग और भी खतरनाक होती जा रही है। इस वजह से सरकार ने लोगों से उनका घर खाली कर देने का आदेश पहले ही जारी कर दिया था और इमरजेंसी लागू करवा दी थी।

आग इतनी भीषण है कि एक हजार से ज्यादा घर और इमारतें नष्ट हो गई हैं। यहां तक कि 90 हजार घरों में बिजली नहीं है। आग बुझाने के लिए 5800 से ज्यादा दमकल कर्मी लगे हुए हैं। आपको बता दें कि बीते अक्टूबर में भी कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग लगी थी जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई थी।  

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com