क्या अब तक नही कराया था RD, आज ही करें ऐसे

क्या अब तक नही कराया था RD, आज ही करें और हमसे समझें तरीका और फ़ायदे #tosnews

कभी आपने सोचा है कि छोटी सी बचत जो हर महीने आपके वेतन से कट जाती है और आपको पता भी चलता, उसका आपको कितना फायदा मिल सकता है। जी हां, बैंकों में खुलने वाले रिकरिंग डिपॉजिट recurring deposit यानी आरडी RD से आपको यही छोटी खुशी मिल सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ बैंकों की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होता है। #tosnews
आरडी RD एक निश्चित समय में पूरी हो जाती है और ब्याज के साथ रकम सीधे आपके खाते में पहुंचती है। इससे सबसे बड़ा फायदा तब पहुंचता है जब आपको एक साथ बड़ी रकम मिलती है। इन पैसों का उपयोग आप कहीं भी जरूरत की जगह पर कर सकते हैं। इसमें बिना किसी झंझट के ब्याज से साथ रकम आपको खुशी देगा। रिकरिंग डिपॉजिट RD की खास बात यह है कि अगर आपका वेतन बढ़ता है तो उसका 50 फीसद आरडी RD में जमा करें और देखें कि कैसे आपको बिना किसी से मांगे पैसे की जरूरत पूरी होती है। यह आपके लिए हर साल एक बोनस की तरह ही है। #tosnews

रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD क्‍या है #tosnews
आरडी RD एक आवर्ती जमा योजना है। इसमें बैंक और डाक घर में आप हर महीने एक तय राशि जमा कर सकते हैं। बैंक आपको इस पर तय दर के मुताबिक ब्याज interest देता है। कुछ बैंकों में आवर्ती जमा RD का विकल्प दस साल तक का भी हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आप वेतन के खाते के साथ यह अकाउंट खोल सकते हैं। अगर आप बचत के लिए अलग से बैंक bank का खाता चलता है तो भी आप तीन से 12 महीने या उससे अधिक समय के लिए आरडी RD कर सकते हैं। बचत खाते के साथ आरडी खोलने पर आप हर महीने पैसा जमा करने की झंझट से भी मुक्ति पा सकते हैं। आपके खाते से पैसा हर महीने कटता रहेगा।

आरडी खाता कै से खोलें Open RD #tosnews
कभी-कभी अचानक से बड़ी पैसे की जरूरत आ जाती है। कभी स्कूल में एडमिशन या जरूरी एक्टिविटी तो कभी घर बदलने की चिंता। ऐसे में आपका साथ आरडी RD दे सकता है। इसके लिए आप एक खाता खोलें बैंक bank में और वहां आरडी RD के साथ भी अपना खाता जोड़ सकते हैं। इससे आपके बचत खाते से ही पैसा कटता रहेगा। इससे आप एक साल के लिए पढ़ाई व अन्य खर्चों से निपटने के लिए बचत कर सकते हैं। #tosnews

तिमाही चक्रवृद्धि ब्‍याज से फायदा Inetrest #tosnews
आरडी RD खाते में तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि ब्‍याज inetrest दर मिलता है। खाते को एक से दस साल तक के लिए भी खोल सकते हैं। कुछ बैंक इसका विकल्प देते हैं। लेकिन इसके लिए आपको यह भी देखना होगा कि आपको पैसे की जरूरत कब तक है। अगर पैसे एक साल में चाहिए तो ज्यादा लंबा खाता चलाने से कोई फायदा नहीं। खाता आप व्यक्तिगत या संयुक्त तौर पर खुलवा सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है।
कितने भी रुपए से खुलवा सकते हैं खाता account open #tosnews

आरडी RD खुलवाने के लिए आप न्यूनतम सौ रुपए से खाता खुलवा सकते हैं। चाहे तो यह रकम बढ़ा भी सकते हैं। बैंको banks में आप घर बैठे खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट आॅफिस post office में आपको एक बार जाना होगा। हालांकि वहां भी अब आॅनलाइन सिस्टम online system की शुरुआत हो चुकी है। #tosnews
अगर बैंक में आपका पहले से खाता है तो आरडी खुलवाने के लिए आपको किसी अन्य दस्तावेज या केवाइसी की आवश्यकता नहीं होगी। यह आसानी से हो जाएगा

कितना मिलता है फायदा benefit #tosnews
अब सबसे जरूरी बात। आरडी RD खुलवाने के फायदा यानी ब्याज कितना मिलता है। आरडी RD आप पोस्ट आॅफिस postoffice से लेकर बैंक में भी खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा चीजें नहीं करनी है। तमाम बैंकों में अलग-अलग दर पर आरडी RD पर ब्याज interest दिया जा रहा है। यह पांच फीसद से शुरू होकर सात फीसद तक जाता है। पोस्ट आॅफिस postoffice में भी आरडी RD के लिए ब्याज दर interest rate की समीक्षा होती रहती है। मौजूदा समय में यहां 5.8 फीसद की दर से तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज interest मिल रहा है। उदाहरण के लिए समझें। अगर आप हर महीने दो हजार रुपए आरडी 12 महीने के लिए जमा करते हैं और बैंक आपको 6.75 फीसद की दर से ब्याज देता है तो आपको 12 महीने बाद 24891 रुपए मिलेंगे, यानी सीधे तौर पर 891 रुपए का फायदा ब्याज से मिलेगा। #tosnews

——–GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com