क्या आप जानते हैं पुरातन काल में निर्मित ये चीजें मानव जीवन की किस्मत को ही बदल देती है

क्या आप जानते हैं पुरातन काल में निर्मित ये चीजें मानव जीवन की किस्मत को ही बदल देती है

पुरातन काल में ऐसी कई घटनाएं हुई, जिनका उल्लेख अब हमें सिर्फ किताबों या फिर किसी ग्रंथ में जानने को मिलता है। हालांकि अगर इनके वैज्ञानिक साक्ष्य की बात करें, तो इनका इस प्रकार से अब तक कोई भी साक्ष्य नहीं मिला हैं। आज हम आपसे पुरातन काल में निर्मित कुछ ऐसी चीजों का जिक्र करने वाले हैं, जिनका उल्लेख हमे आज के समय मेें बस कहानियो मे ही मिलता है। अगर ये चीजें वास्तव में मानव को मिल जाए तो उसके जीवन में परेशानी का नाम तक न बचे। आज हम यहां पर ऐसी पांच पुरातन चीजों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे उनके वैज्ञानिक कारण…क्या आप जानते हैं पुरातन काल में निर्मित ये चीजें मानव जीवन की किस्मत को ही बदल देती हैसंजीवनी बूटी- संजीवनी बूटी के बारे में रामायण में सुनने को मिलता है, जहां भगवान राम के श्री राम के भाई लक्ष्मण के बेहोश हो जाने के बाद हनुमानजी ये बूटी हिमालय की पहाड़ियों से लाए थे। इसी बूटी की वजह से लक्ष्मण की जान बच पाई थी। हालांकि इस बारे में कई शोध किए गए लेकिन इसके बारे में कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

पारस मणि- किसी भी लोहे की चीज को छुने से वो सोने की बन जाती है। आपने ऐसी कई कहानियां सुनी होगी। कई ग्रंथों में इसका उल्लेख भी मिलता है। पारस मणि के बारे में कहा जाता है कि ये हिमालय के आस- पास पाई जाती है। कहावत के अनुसार कौओं को इसकी पहचान है। लेकिन अभी तक इसकी सच्चाई सामने नहीं आई है।

सोमरस- सोमरस का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। कहा जाता है कि सोमरस एक ऐसी चीज है, जो संजीवनी के जैसा ही होता है यह एक पेय पदार्थ है, जिसके पीने के बाद व्यक्ति अमर हो जाता है और हमेशा के लिए जवान रहता है। इसके पीने के बाद गुस्सा भी शांत हो जाता है।

नागमणि- नागमणि के बारे में ऐसा कहावत है कि इसमें बहुत सी शक्तियां होती हैं। इसकी चमक के आगे हीरे की चमक भी कम है। इसके बारे में कहा जाता है कि ये मिलने के बाद व्यक्ति जो चाहता है उसे वो मिलता है।

कल्पवृक्ष- इस पेड़ के बारे में वेद और पुराणों में पढ़ने को मिलता है। इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि इस पेड़ के नीचे बैठकर जो भी मांगा जाता है उसे मिलता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com