खून की कमी से लेकर कैंसर तक में कारगर है ये फल

फल हों या हरी सब्जियां सभी सेहत के लिए स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक होती हैं। फल कोई भी हो हमारे लिए फायदेमंद होते हैं। एक भी फल ऐसे नहीं होता जिनमें कोई खूबी न हो, हर किसी में कुछ अलग ही गुण होते हैं। सेहत ही नहीं स्‍वाद में भी सबसे ऊपर होते हैं।

खून की कमी से लेकर कैंसर तक में कारगर है ये फल

साबित हुआ कि पेट में है ‘आग’, जिनके शरीर में नहीं होती उन्‍हें होता है मधुमेह

फलों को इस्‍तेमाल करने के तरीके भी कई हो सकते हैं। ये सब्जियों की तरह बोरिंग नहीं होते। इन्‍हें आप केक में भी डाल सकते। इनका सलाद भी बना सकते। साथ ही किसी भी फल से आप शेक बनाकर भी उसका आनंद ले सकते हैं और ये शेक बच्‍चे बड़े ही शौक से पीते हैं। इससे हमें उनकी सेहत की भी चिंता नहीं रहती। यही तो एक चीज है जिसे वो मांगे तो हम खुशी उन्‍हें बिना टेंशन के देते हैं।

हर किसी इन्सान में होती हैं ये आदतें जो बना सकती हैं डिप्रेशन का शिकार

आज हम आपको ऐसे ही एक फल के बारे में बताएंगे जो खून को बढाने से लेकर लाखों बीमारियों में कारगर सिद्ध होता है। वो फल है अनार। ये एक ऐसा फल है जो स्‍वास्‍थ्‍य के साथ चेहरे के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। आदए जानतें है अनार की खूबियों के बारे में।

 ये हैं इस फल की खूबियां-
  • कमजोर याददाश्‍त में अनार खाने से बहुत फायदा होता है।
  • ब्‍लडप्रेशर से पीड़ित लोगों को अनार नियमित रूप से खाना चाहिए।
  • उम्र बढ़ने पर लोगों को जोड़ें में दर्द होने लगता है। नियमित रूप से अनार खाने से शरीर के जोड़ कमजोर नहीं पड़ते, हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसे खाने से गठिया जैसी तकलीफ नहीं होती।
  • इसे खाने से चर्बी नहीं बड़ती। आप फिट रहते हैं।
  • तबियत खराब होने पर या कहीं सफर में अगर जी मिचलाए तो अनार जरूर खाएं आपको आराम मिलेगा।
  • दस्‍त हो रहे हों और पेट खराब हो तो अनार खाएं।
  • उम्र बढ़ने पर पुरुषों में प्रोस्‍टेट से जुड़ी समस्‍या होने लगती है। आगे चलकर ये कैंसर में तफदील होने लगता है। अनार आपको इस बीमारी से लड़नें काफी मदद करता है।
  • इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जिसकी वजह से एनीमिया की शिकायत में अनार का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • ये शरीर में ऑक्‍सीजन की मात्रा बढ़ाता है और साथ ही खून को जमने न‍हीं देता।
  • इसके इस्‍तेमाल से आपका शरीर और त्‍वचा हमेशा स्‍वस्‍थ और जवान रहा है।
  • प्रेगनेंसी में प्रतिदिन इसका जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।
  • उम्र बढ़ने पर एलजाइमर जैसी गीमारी अक्‍सर जकड़ लेती है। अनार खाने से इस बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
  • ये नैचुरल क्‍लीनर होता है इसके इस्‍तेमाल से आपकी त्‍वचा में निखार आता है और नमी बनी रहती है। मुंहासे दूर होते हैं।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com