गरम हवाओं से प्रदेश का मौसम हुआ गरम, तापमान में बढ़ोतरी!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई है।


उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिससे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में लगातार बढ़ती हुए गर्मी से आम लोग काफी बेहाल हैं। गर्भी के मौसम की वजह से एसी, कूलर, फ्रीज जैसे उपकरणोंं की मांग भी काफी बढ़ गयी है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com