गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ नया बंगला देखने निकले विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुषका शर्मा एक बार फिर साथ नजर आए। बीते दिनों दोनों मुंबई के वर्ली में बन रहे विराट कोहली के नए स्काई बंगलो देखने के लिए शहर की सड़को पर नजर आए।

गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ नया बंगला देखने निकले विराट कोहली

 विराट और अनुष्का ने भले ही नए साल पर सगाई न की हो, मगर दोनों के प्यार को देखकर साफ लगता है कि वो अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। खबर है कि दोनों अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं।
 मगंलवार को इस प्रेमी जोड़े को मुंबई के वर्ली इलाक में देखा गया। बता दें कि वर्ली में ही कोहली का नया स्काई बंगला तैयार हो रहा है। ओमकार 1973 नाम बन रहे इस प्रॉजेक्ट में कोहली ने एक आलीशान बंगला बुक कराया है।
 विराट ने इस प्रोजेक्ट के टावर-सी के 35वें फ्लोर पर एक बंगला बुक करवाया है। इसकी कीमत 34 करोड़ रुपए हैं। इस टावर में उनके साथी क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी बंगला बुक किया है, जो 29वीं मंजिल पर बना है।

 हाल ही में विराट और अनुष्का ने उत्तराखंड में साथ में नया साल मनाया था। दोनों ने नए साल पर सगाई की खबरों का खंडन किया था। हालांकि अब दोनों को फिर साथ देखे जाने से इनके लिव इन रिलेशनशिप में रहने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com