गले की खराश से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये आसान उपाय

गला हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक अंग होता है। ठंडे मौसम या मौसम में बदलाव दोनों ही सूरतों में गले की खराश की परेशानी हो जाती है।

गले की खराश के लिए बदलते मौसम के साथ अन्‍य कारण भी हैं। बुखार, स्‍मोकिंग, ठंडा-गरम पीने से, ज्‍यादा खट्टा खाने से भी गले में इन्‍फेक्‍शन हो सकता है,जिससे गले की खराश हो सकती है।

गले की खराश से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये आसान उपाय

गले की खराश से परेशानी

  • गले में सूजन
  • गले में दर्द
  • खाना खाने में परेशानी
  • पानी या थूक निगलने में दिक्‍कत

गले की खराश से पाएं छुटकारा

गरारा करें

एक ग्‍लास पानी में एक चम्‍मच नमक घोलकर गरारा करें। तीन से चार दिन तक ऐसा करें। ऐसा करने से आपको जल्‍द ही आराम मिलेगा।

गर्भनिरोधक गोलियां लेने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

लहसुन खाएं

लहसुन को मुंह में दबाकर चूसते रहें। इसमें एलिसिन होता है, जिससे इंफेक्‍शन पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया खत्म हो जाते हैं। इसका रस गले की सूजन और दर्द में राहत देता है।

सिकाई करें

बर्तन में पानी गरम कर लें और एक कपड़े से मुंह ढककर भाप लें। दिन में दो बार ऐसा करें। ऐसा करने से गले का इंफेक्‍शन दूर होगा और गले की सिकाई होगी।

जाने संभोग के दौरान महिलाएं क्यों नोंचती हैं आपका बदन ?

लाल मिर्च खाएं

 एक कप गरम पानी में एक चम्मच लाल मिर्च और एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। ऐसा करने से भी आपको आराम मिलेगा।

लौंग का रस

गले की खराश में लौंग का रस बहुत कारगर सिद्ध होता है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे भी गले का इंफेक्‍शन और सूजन दूर होती है।

अदरक

खांसी, जुकाम और गला दर्द के लिए अदरक बहुत कारगर होता है। अदरक में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एक कप पानी में अदरक डाल कर उबाल लें। हल्का गुनगुना होने पर इसमें शहद मिलाएं। दिन में तीन से चार बार ऐसा करने से गले का दर्द ठीक होता है।

मसाला चाय

मसाला चाय लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च डाल कर बनती है। इसमें दूध नहीं पड़ता है। चाय की पत्‍ती के साथ इन्‍हें केवल पानी में उबाला जाता है। इससे गले को बहुत आराम मिलता है। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com