गुजरात लायंस ने पुणे सुपरजाएंट को 7 विकेट से हराकर हासिल की शानदार जीत

GL vs RPS: पुणे ने इस संस्करण की शुरूआत जीत के साथ की थी लेकिन उसके बाद अगले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। उसे बाकी के दो मैचों में पुणे को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने मात दी थी।

IPL: ये है सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाडियों का विश्व रिकार्ड, जान कर…

एंड्रयू टाई की आखिरी ओवर में ली गई हैट्रिक के कमाल के बाद बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात लायंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 13वें मैच में शुक्रवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को सात विकेट से हराकर इस साल की अपनी पहली जीत दर्ज की। पुणे ने मेजबान गुजरात के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 18 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। टाई के बाद गुजरात के लिए ड्वेन स्मिथ (47) और ब्रैंडन मैक्कलम (49) की सलामी जोड़ी ने उसे मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवरों में 94 रन जोड़कर गुजरात की जीत की नींव रखी। इन दोनों के जाने के बाद कप्तान सुरेश रैना (नाबाद 35) और एरॉन फिंच (नाबाद 33) ने टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। उसका यह स्कोर और ज्यादा होता लेकिन, अंतिम ओवर में टाई ने हैट्रिक लेकर उसे यहीं तक सीमित रखा। पुणे के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 43, राहुल त्रिपाठी ने 33, मनोज तिवारी ने 31 और अंकित शर्मा तथा बेन स्टोक्स ने 25-25 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवर में एंड्रयू टाई की हैट्रिक के दम पर गुजरात लायंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के मैच में शुक्रवार को 171 रनों पर रोक दिया। पुणे की टीम इससे ज्यादा रन बनाती, लेकिन टाई ने आखिरी ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर उसे और आगे नहीं जाने दिया। अंत के ओवरों में अंकित शर्मा (25) और मनोज तिवारी (31) तेजी से रन बना रहे थे। टाई ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ब्रैंडन मैक्कलम ने अंकित का शानदार कैच पकड़ा।

इसी ओवर की दूसरी गेंद पर टाई ने तिवारी को सीमा रेखा के पास ईशान किशन के हाथों कैच कराया और तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की। यह टाई का आईपीएल में पहला मैच है। टाई ने अपने कोटे के चार ओवरों में महज 17 रन दिए और पांच विकेट हासिल किए। इससे पहले पुणे की शुरुआत खराब रही और मैच की तीसरी गेंद पर प्रवीण कुमार ने अंजिक्य रहाणे (0) को पवेलियन भेजा। गेंद रहाणे के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में गई जहां गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने रहाणे का शानदार कैच लपका। हालांकि इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (33) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (43) ने मिलकर टीम का स्कोर 64 तक पहुंचाया। इन दोनों ने 5.2 ओवरों 12 की औसत से रन जोड़े। टाई ने एरॉन फिंच के हाथों त्रिपाठी को कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा। त्रिपाठी ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

अर्धशतक की ओर बढ़ रहे पुणे के कप्तान स्मिथ की पारी का अंत ड्वायन स्मिथ ने किया। स्मिथ ने 28 गेंदों का पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। बेन स्टोक्स ने 18 गेंदों में 25 रनों का पारी खेली लेकिन, वह इसे और आगे नहीं ले जा पाए और टाई की गेंद पर बोल्ड हो गए। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर बल्ले की जंग को दूर नहीं पाए और आठ गेंद में सिर्फ पांच रन ही बना पाए। इसके बाद अंकित और तिवारी ने छठे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को 171 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। टाई को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन आॅफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

टीमें :-

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी, बेन स्टोक्स, एमएस धोनी (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, लॉकी फर्गुसन, अंकित शर्मा, राहुल चाहर, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर

गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान),ब्रेंडन मैक्कलम, एरोन फिंच, ड्वेन स्मिथ, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इशान किशन, रवींद्र जडेजा, एंड्रू टाई, प्रवीण कुमार, बासिल थाम्पी, शदाब जकाती

यहां पढ़ें   LIVE Gujarat Lions (GL) vs Rising Pune Supergiant(RPS) Match Cricket Score, IPL 2017 T20

11:20 PM: गुजरात लायंस ने पुणे सुपरजाएंट को 7 विकेट से हराकर IPL-10 में दर्ज की अपनी पहली जीत

11:17 PM: गुजरात को जीत के लिए 16 गेंदों में 15 रन और बनाने हैं। सुरेश रैना 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरे छोर से आरोन फिंच का उनको अच्छा साथ मिल रहा है।

11:08 PM: 16वें ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 146/3, जीत के लिए 24 गेंदों में 26 रन और चाहिए। सुरेश रैना 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। उनके साथ एरोन फिंच भी क्रीज पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:04 PM: पंद्रहवें ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 133/3, जीत के लिए 30 गेंदों में 39 रन और बनाने हैं। सुरेश रैना और एरोन फिंच क्रीज पर मौजूद हैं।

10:59 PM: गुजरात लायंस ने 14वें ओवर की समाप्ति पर 123/3 रन बना लिए हैं। गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों में 49 रन बनाने हैं।

10:54 PM: इमरान ताहिर ने दिनेश कार्तिक को क्लीन बोल्ड कर गुजरात लायंस के तीसरे विकेट का पतन कर दिया है। कार्तिक सिर्फ 3 रन बना सके। गुजरात को जीत के लिए 61 रन बनाने हैं। 43 गेंदें बची हैं।

10:51 PM: गुजरात लायंस की पारी के 12 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसे जीतने के लिए 48 गेंदों में 65 रन की दरकार है। कप्तान सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक मैदान पर हैं।

10:47 PM: राहुल चाहर ने ब्रेंडन मैकलम को आउट कर पुणे को दूसरी सफलता दिलाई है। मैकलम को धोनी ने स्टंप आउट किया। उन्होंने आउट होने से पहले 32 गेंदों का सामना करने के बाद 5 चौकों और ती छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।

10:45 PM: ग्यारहवें ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात लायंस का स्कोर 102/1, ब्रेंडन मैकलम 49 और सुरेश रैना 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:35 PM: शार्दुल ठाकुर ने ड्वेन​ स्मिथ को सीमा रेखा पर राहुल चाहर के हाथों कैच आउट करा कर गुजरात लायंस के पहले विकेट का पतन किया। ड्वेन स्मिथ ने 30 गेंदों में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। गुजरात लायंस का स्कोर 9 ओवर की समाप्ति पर 94/1

10:29 PM: आठवें ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 91/0, ड्वेन स्मिथ 46 और ब्रेंडन मैकलम 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। गुजरात लायंस को मैच जीतने के लिए 72 गेंदों में 81 रन और बनाने हैं।

10:17 PM: पांचवें ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर 46/0, ब्रेंडन मैकलम 15 और ड्वेन स्मिथ 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गुजरात लायंस को जीत के लिए 90 गेंदों में 126 रन और बनाने हैं।

10:13 PM: चौथे ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात लायंस का स्कोर 44/0, ड्वेन स्मिथ 29 और ब्रेंडन मैकलम 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:08 PM: तीसरे ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन। ब्रेंडन मैकलम 13 और ड्वेन स्मिथ 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:03 PM: दूसरे ओवर की समाप्ति पर गुजरात लायंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 27 रन। ड्वेन स्मिथ 19 और ब्रेंडन मैकलम 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

10:01 PM: आरपीएस के लिए दूसरा ओवर लॉकी फर्गुसन डाल रहे हैं। उनकी पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बनाने के बाद मैकलम ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया।

9:58 PM: गुजरात लायंस की पारी शुरू हो चुकी है। ड्वेन स्मिथ और ब्रेंडन मैकलम ओपनिंग कर रहे हैं। अंकित शर्मा ने पुणे के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है। उनके आवेर की पहली गेंद पर ही स्मिथ ने चौका जड़ अपने साथ अपनी टीम का खाता खोला। पांचवीं गेंद पर स्मिथ ने छक्का जड़ा। आखिरी गेंद पर चौका और पहले ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर 16 रन।

9:38 PM: एंड्रू टाय ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को क्लीन बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है। यह इस आईपीएल में दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के गेंदबाज सैमुअल बद्री ने हैट्रिक ली।

9:36 PM: एंड्रू टाय ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर अंकित शर्मा को 33 रन के निजी योग पर ब्रेंडन मैक्कलम के हाथों कैच आउट कराया। सीमा रेखा पर मैक्कलम ने बेहतरीन कैच पकड़ा। एंड्रू टाय ने दूसरी गेंद पर भी मनोज तिवारी को सीमा रेखा पर इशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। पुणे का स्कोर 167-7

9:33 PM: प्रवीण कुमार ने पुणे की पारी के 19वें ओवर में 12 रन खर्चे। पुणे का स्कोर 167/5, मनोज तिवारी 25 और अंकित शर्मा 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9:27 PM: अठारहवें ओवर की समाप्ति के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने 155/5 रन बना लिए हैं। अंकित शर्मा 16 और मनोज तिवारी 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

9:21 PM: 17वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने 14 रन दिए। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 40 रन देकर एक सफलता हासिल की। पुणे का स्कोर 149/5

9:18 PM: पुणे की पारी का सोलवां ओवर समाप्त हो चुका है। पुणे ने 135/5 रन बना लिए हैं। अंकित शर्मा और मनोज तिवारी क्रीज पर हैं।

9:11 PM: महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। रवींद्र जडेजा ने उन्हें पगबाधा आउट कर पुणे के पांचवें विकेट का पतन किया। धोनी सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

9:09 PM: चौदहवें ओवर की समाप्ति के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 120/4, एमएस धोनी 5 और मनोज तिवारी 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9:04 PM: तेरहवें ओवर की समाप्ति पर पुणे ने चार विकेट गवांकर 110 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। उनके बाद एमएस धोनी क्रीज पर आए हैं। मनोज तिवारी उनके साथ दूसरे छोर पर मौजूद हैं।

9:00 PM: एंड्रू टाय ने बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर पुणे को चौथा झटका ​दे दिया है। पुणे का स्कोर 106/4 हो गया है। बेन स्टोक्स ने 18 गेंदों का सामना किया और दो चौकों तथा एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए।

8:55 PM: ग्यारहवें ओवर की समाप्ति के बाद पुणे का स्कोर 101-3, बेन स्टोक्स 19 और मनोज तिवरी 3 रन बनाकर क्रीज पर

8:49 PM: ड्वेन स्मिथ ने स्टीव स्मि​थ को एरोन फिंच के हाथों कैच आउट करा कर गुजरात को तीसरी और महत्वपूर्ण सफलता दिला दी है। पुणे का स्कोर 9.2 ओवर में 89-3

8:45 PM: 9वें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 41 और बेन स्टोक्स 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8:43 PM: रवींद्र जडेजा पुणे की पारी का नौवां ओवर कर रहे हैं। जडेजा आईपीएल 10 में अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं। पहले दो मुकाबलों में वो चोट के कारण गुजरात की टीम का हिस्सा नहीं बना पाए थे।

8:41 PM: स्टीव स्मिथ को बासिल थम्पी की गेंद पर चोट लग गयी। पुल करने के प्रयास में स्मिथ गेंद से बल्ले का संपर्क नहीं करा सके और गेंद उनके रिब्स में जाकर लगी। स्मिथ दर्द से छटपटाते हुए कुछ देर के लिए पिच पर ही बैठ गए।

8:37 PM: पुणे की पारी का आठवां ओवर प्रगति पर है। बासिल थम्पी गेंदबाजी कर रहे हैं। स्टीव स्मिव और बेन स्टोक्स की जोड़ी क्रीज पर है। पुणे ने 74/2 रन बना लिए हैं।

8:32 PM: एंड्रू टाय ने गुजरात लायंस को दूसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने राहुल त्रिपाठी को एरोन फिंच के हाथों कैच आउट कराया। राहुल ने आउट होने से पहले 17 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों तथा 2 छक्कों की मदद से 33 रनों की पारी खेली। पुणे का स्कोर छठे ओवर की समाप्ति पर 64-2

8:30 PM: एंड्रू टाय पुणे की पारी का छठा ओवर कर रहे हैं। पहली तीन गेंदों में उन्होंने सिर्फ चार रन दिए हैं। पुणे ने एक विकेट के नुकसान पर 64 रन दिए हैं।

8:26 PM: प्रवीण कुमार पुणे की पारी का पांचवां ओवर कर रहे हैं। उनकी पहली दो गेंदों पर राहुल त्रिपाठी ने छक्का और तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। चौथी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक स्मिथ को दिया। स्मिथ ने पांचवीं गेंद को एक बार फिर चार रनों के लिए सीमा रेखा के पार भेज दिया। आखिरी गेंद पर भी स्मिथ ने चार रन बटोरे। इसके साथ ही प्रवीण कुमार ने अपने इस ओवर में 25 रन खर्चे।

8:23 PM: राहुल त्रिपाठी ने प्रवीण कुमार के ओवर की पहली गेंद पर आगे निकलकर शानदार छक्का जड़ा है। दूसरी गेंद पर भी राहुल ने प्रवीण सिंह के सिर के उपर से छक्का लगा दिया।

8:22 PM: चार ओवर की समाप्ति पर पुणे ने एक विकेट गवांकर 35 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 20 और राहुल त्रिपाठी 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8:21 PM: शदाब जकाती पुणे की पारी का चौथा ओवर कर रहे हैं। उनकी पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ ने चौका जड़ा है। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना और तीसरी गेंद पर स्मिथ ने गेंदबाज के सिर के उपर से छक्का जड़ दिया।

8:19 PM: तीसरे ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 23/1, स्टीव स्मिथ 9 और राहुल त्रिपाठी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

8:16 PM: पुणे की पारी का तीसरा ओवर जारी है। प्रवीण कुमार गेंदबाजी कर रहे हैं। पुणे ने एक विकेट के नुकसान पर 20 बना लिए हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी क्रीज पर है।

8:06 PM: प्रवीण कुमार ने अजिंक्य रहाणे को बिना खाता खोले पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर आउट कर पुणे को बड़ा झटका दे दिया है। सुरेश रैना ने पहली स्लिप में रहाणे का दर्शनीय कैच पकड़ा।

8:04 PM: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की पारी शुरू हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे के साथ राहुल त्रिपाठी ओपनिंग कर रहे हैं। प्रवीण कुमार ने गुजरात लायंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com