गुरुद्वारे के सेवक का शव कमरे में मिला

  • दो दिन पुराना लग रहा था शव
  • आशियाना पुलिस ने बताया बीमारी से हुई मौत

keshgarh-sahibलखनऊ : आशियाना इलाके में रहने वाले एक गुरुद्वारे के सेवक का शव उसके किराये के घर में पड़ा मिला। शव दो दिन पुराना लग रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि  सेवक की मौत बीमारी के चलते हुई है। एसओ आशियाना संजय पाण्डेय ने बताया कि बिहार निवासी 50 वर्षीय परमवीर सिंह उर्फ पप्पू आठ साल से सेक्टर एच निवासी शिव सागर तिवारी के मकान में किराये पर रहते थे। वह पास में ही स्थित एक गुरुद्वारे में सेवक का काम करते थे और वही खाना भी खाते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह मकान मालिक व आसपास के लोग को परमवीर सिंह के कमरे से बदबू का एहसास हुआ। लोगों ने किसी तरह खिड़की से झांकर देखा तो परमवीर सिंह का शव कमरे में पड़ा था। लोगों ने फौरन इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर मौके पर आशियाना पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने छानबीन के बाद परमवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मकान मालिक व आसपास के लोगों ने बताया कि उन लोगों ने दो दिन पहले परमवीर को देखा था। लोगों का यह भी कहना है कि परमवीर को कीडनी की बीमारी थी। परमवीर के परिवार में फिलहाल कोई नहीं है। आशियाना पुलिस का कहना है कि परमवीर की मौत बीमारी के चलतेहुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चल जायेगा और फिर उसकीआधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com