गुरुवार का राशिफल: आज जोखिम के कामों से दूर रहें कन्या राशि के जातक

गुरुवार के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

गुरुवार का राशिफल: आज जोखिम के कामों से दूर रहें कन्या राशि के जातक

मेष :-अपने आप को बेहतर साबित करने में लगे रहेगे। दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। कारोबार में नए सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे।नए व्यापारिक सम्बन्ध बनेगे। धन संग्रह करने में सफल होंगे ।

वृष:-किसी व्यक्ति विशेष से मिलने की उत्कण्ठा रहेगी। संतान की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें। आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकता हे। विरोधियों से सावधान रहें।          

मिथुन :-पारिवारिक सुख मिलेगा। पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भागीदारी के कामों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।घमंड का त्याग करें और सहज रहें।

 

कर्क :-कार्यस्थल पर आज किसी से बहस न करें। कर्मचारियों पर अत्यधिक भरोसा न करें। कम समय में काम पूरे होंगे

 

सिंह :-आपकी आदतों के कारण परिजन आप से नाराज रहेंगे। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। करियर में सफलता के शुभ संकेत मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं।

 

कन्या:-आज आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। माता-पिता से तालमेल कम जमेगा।

 

तुला :-सामाजिक आयोजनों में आप की अहम भूमिका रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी काम को अंजाम देंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। यात्रा होगी।

 

वृश्चिक:-आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। परिणय सम्बन्ध की बातों में मजबूती आएगी। नवीन योजनाओं पर धन खर्च होगा।

 

धनु:-क्रोध न करें। बोलने से पहले विचार करें। पुराने  मित्रों से मुलाकात सम्भव है। रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा पर जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

 

मकर :-दिन शुभ है। लंबे समय से रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय उपयुक्त है। खेल से जुड़े लोगों को उपलब्धि हासिल होने के योग हैं। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।

कुंभ:-आज आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में आप को सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

 

मीन:-परिवार के मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। नवीन कार्ययोजना शुरू हो सकती है। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com