राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

गुरुवार के राशिफल में जानिए आज किसे मिलेगी सफलता, किसके मार्ग में आएंगी बाधाएं।

राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मेष :- बिना सोचे समझे कुछ न करें। आप की बातें अपनों को नाराज कर सकती है। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। व्यापार में वृद्धि सम्भव है। सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

वृष :-अपनी नीति के अनुसार काम करना पसन्द करेंगे। आज किया पूंजी निवेश लाभप्रद होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी हैं। रुके कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन :- दूसरों की बातों में बहुत जल्द आ जाते हैं। स्थाई संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण प्रसन्नता रहेगी। परिवार की समस्या का निदान होगा।

कर्क :- आर्थिक मामलों में अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें। नौकरी में कार्य की व्यस्तता रहेगी। आज अर्थ की प्राप्ति होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह :- कार्यसिद्धि से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवहार कुशलता के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।

कन्या :- आप अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। आर्थिक निवेश से विशेष लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला :- आज आर्थिक तंगी रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। कार्यों को पूरा करने के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक :- आपकी मेहनत और ईमानदारी से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। स्थाई संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। प्रेम प्रसंग में विवाद संभव है।

धनु :-आपके कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। किसी भी कार्य में आलस हानिकारक होगा। वैवाहिक निर्णय में जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा।

मकर :-पूंजी निवेश से आने वाले धन में विलंब होगा। संतान के प्रति निर्णय लेने में दुविधा होगी। बजट गड़बड़ाने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक चिंता रहेगी।

कुंभ :-कार्यस्थल पर सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

मीन :- व्यापार-व्यवसाय में शुभ अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना बनती हैं। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। नौकरी में बदलाव सम्भव है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com