चरित्र संदेह पर महिला के परिजन ने युवक का गुप्तांग काट दिया

सागर। सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमाढाना में गुरवार को चरित्र संदेह पर महिला के परिजन ने युवक का गुप्तांग काट दिया है। इधर महिला ने खुद पर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा ली। दोनों की हालत गंभीर है।चरित्र संदेह पर महिला के परिजन ने युवक का गुप्तांग काट दिया

एडी. एसपी ने बताया कि मामला संवेदनशील है। महिला व युवक को पुलिस सुरक्षा में गांव से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस शाम  को घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जहां महिला व युवक गंभीर हालत में मिले। दोनों के बयान लेकर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़े: गोरखपुर हादसे में आखिरकार पकड़ा गया मासूम बच्चों का हत्यारा, जानिए कौन है वो..?

बंडा क्षेत्र के जालमपुर गांव निवासी बबलू (31) पिता घूमन रैकवार और सेमाढाना गांव की एक 32 वर्षीय विवाहित महिला पिछले 6 माह से उड़ीसा मजदूरी करने गए थे। सेमाढाना में महिला का मायका और रतौना गांव में ससुराल है। दोनों मजदूरी करके कुछ समय पहले ही  सागर लौटे हैं। बबलू गुरवार को दोपहर महिला को छोड़ने उसके मायके सेमाढाना गया था। वहां महिला के परिजनों ने चरित्र संदेह पर बबलू से मारपीट करते हुए उसका गुप्तांग काट दिया। महिला की बेटी ने बताया कि जब घर में झगड़ा हो रहा था तो मां कमरे में गई और खुद पर केरोसिन उ़़डेलकर आग लगा ली।

ये भी पढ़े: इन मुख्य 5 मुद्दों को लाल किले के भाषण में शामिल कर सकते हैं पीएम मोदी…

महिला 90 प्रतिशत जली हुई है। जबकि पुलिस को संदेह है कि महिला को उसके परिजन ने जलाया होगा। जैसीनगर टीआई संतोष गोस्वामी ने बताया कि घटना की जानकारी गांव के लोगों द्वारा दी गई थी। सूचना मिलते ही 70 किमी दूर सेमाढाना गांव पुलिस बल भेजा गया जहां महिला व युवक घर में गंभीर हालत में मिले। बबलू की रिपोर्ट पर महिला की मां, पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद महिला के परिजन भाग गए जिनकी तलाश जारी है।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com