चाचा नौकरी पर, वो चाची के साथ घर पर, एक दिन पकड़े गए दोनों और…

सुरेश सिंह की ह्त्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

मप्र के चिलुआताल के जंगल में हुई प्रॉपर्टी डीलर सुरेश सिंह की ह्त्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक, सुरेश सिंह की हत्या उसी के सगे भतीजे ने सब्बल के वार से की है। सुरेश के भतीजे के चाची से अवैध संबंध थे, जो हत्या की वजह बना।
पुलिस ने आरोपी राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया। आरोपी राहुल ने बताया, मृत सुरेश सिंह मेरा सगा चाचा था। कुछ साल पहले चाचा मद्रास में नौकरी कर रहा था। चाची यहीं घर पर अकेली रहती थीं। एक साल पहले सुरेश ने राहुल पर चाची के साथ अवैध संबंधों का संगीन आरोप लगाया था।
चाचा नौकरी पर, वो चाची के साथ घर पर, एक दिन पकड़े गए दोनों और…
आरोप लगाते हुए सुरेश ने राहुल को सबके सामने बेइज्जत किया था। तभी से वह बदला लेने की फिराक में था। घर से निकाले जाने के बाद राहुल लखनऊ चला गया और सरकारी नौकरी की प्रिपरेशन करने लगा।
राहुल ने बताया, “मेरी चाची को पहले कान में तकलीफ थी। फिर थायराइड की प्रॉब्लम हो गई। इलाज के लिए मैं ही उन्हें लेकर जाता था। जब चाचा घर लौटे तो उन्हें शक हो गया कि मेरा चाची के साथ चक्कर चल रहा है, जबकि ऐसा कुछ नहीं था।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल का संबंध उसकी चाची से था। एक साल पहले सुरेश ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में घर के अंदर पकड़ा था। समाज और रिश्ते की दुहाई देकर राहुल की पिटाई की और उसके पिता से शिकायत कर दी। इस घटना के बाद राहुल को घर से निकाल दिया गया था। वह लखनऊ में क्वार्टर लेकर रह रहा था।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com