चीन और यूरोप मिलकर चांद पर गांव बसाने की तैयारी में!

नई दिल्ली: चीन और यूरोप चांद पर गांव बसाने की योजना बना रहे हैं। मंगल अभियान जैसे भविष्य के गहन अंतरिक्ष अभियानों में इस गांव का उपयोग लांच पैड के रूप में किया जा सकता है। इसका उपयोग अंतरिक्ष पर्यटन और चांद पर खनन के लिए भी किया जा सकता है।

चीन का राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी एक साथ मिलकर 2020 के दशक में चांद पर एक अंतरराष्ट्रीय अड्डा बनाना चाहते हैं। दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने इस सिलसिले में आपस में विचार विमर्श किया है। इस योजना का खुलासा पहली बार तब हुआ जब चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के महासचिव तियान युलोंग ने इसके बारे में बताया। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रवक्ता पाल ह्वेस्टेंडहल ने भी इसकी पुष्टि की।

इंडिपेंडेंट ने ह्वेस्टेंडहल के हवाले से कहा कि 1960 के दशक में अंतरिक्ष में जो होड़ शुरू हुई उसने अंतरिक्ष को बदल दिया है। हम अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए दोहन करने के पक्ष में हैं। हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग स्थापित करेंगे। उन्होंने कहाए चीन का पहले से चांद को लेकर एक बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com