चेहरे पर अंगूर का रस लगाने से चेहरे की कई समस्याएं दूर होती हैं, आइए जानते हैं लगाने का तरीका- 

अंगूर का रस शरीर के साथ चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अंगूर दो तरह के होते हैं एक हरे और दूसरे काले। हरे अंगूर का रस चेहरे पर लगाने से कई समस्याएं आसानी से दूर होगी। हरे अंगूर में विटामिन सी और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्किन को ग्लोइंग करने के साथ झाइयों की समस्या को भी आसानी से दूर करते हैं। अंगूर के रस को चेहरे पर लगाने से सनबर्न की समस्या आसानी से दूर होती है और स्किन मुलायम बनती है। ये स्किन की रंगत को निखारने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेट्स स्किन को यंग बनाने के साथ रूखापन भी आसानी से दूर करते हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर अंगूर का रस लगाने के तरीके के बारे में।

अंगूर का रस और शहद

अंगूर का रस और शहद को चेहरे पर लगाने के लिए 2 चम्मच अंगूर का रस, 1 चम्मच एवोकाडो का पल्प, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल लेकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से अंगूर का रस लगाने से चेहरे पर से डार्क स्पॉट्स की समस्या दूर होती है और चेहरा ग्लोइंग बनता है।

अंगूर का रस और मुल्तानी मिट्टी

अंगूर का रस और मुल्तानी मिट्टी की मदद से भी चेहरे की समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच अंगूर का रस, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से अंगूर का रस लगाने से पिंपल्स दूर होने के साथ चेहरे की रंगत में भी निखार आता है।

अंगूर का रस और बेसन

अंगूर का रस और बेसन को चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकदार बनता है और स्किन की रंगत में भी निखार आता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच अंगूर का रस 1 चम्मच बेसन और 1/4 चम्मच हल्दी को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से अंगूर का रस लगाने से पहली बार से असर दिखना शुरू हो जाएगा।

अंगूर का रस और गाजर

अंगूर का रस और गाजर को चेहरे पर लगाने के लिए गाजर को कद्दूकस कर लें। इसमें 2 चम्मच अगूर का इस और 1 चम्मच शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से चेहरे पर अंगूर का रस लगाने से चेहरा ग्लोइंग बनता है और स्किन की अंदरूनी तौर पर सफाई भी होती है। अंगूर के रस को चेहरे पर इन तरीकों से लगाया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com