जली जीभ को चुटकियों में ठीक कर देंगे ये नुस्खे, आप भी अाजमाएं

बहुत ज्यादा गर्म खाने या पीने के बाद जीभ और तालू जल जाते हैं। इन्हें सही होने में काफी दिन लगते हैं और तब तक आप किसी चीज का स्वाद नहीं ले पाते। अगर आप भी अक्सर इस समस्या का शिकार बनते हैं तो ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
जली जीभ को चुटकियों में ठीक कर देंगे ये नुस्खे, आप भी अाजमाएं

 – जीभ जलने पर मुंह से सांस लें। इसके लिए जीभ को बाहर निकालें और सांस लें। ऐसा करने से अंदर ठंडी हवा जाती है जिससे आपको आराम मिलेगा। आप मेंथॉल च्यूइंगम भी चबा सकते हैं।

 खाने के बाद मीठा खाना, कितना सही कितना गलत?

– बर्फ के टुकड़े को मुंह में रखने से जली जीभ से राहत मिलती है। इसके अलावा आप ठंडे पानी से करीब तीस सेकेंड तक कुल्ला भी कर सकते हैं।

 – दूध और इससे बने उत्पाद जैसे दही आदि को खाने से आराम मिलता है। अगर आपके फ्रिज में दही रखी हुई है तो उसे जीभ पर लगाने से राहत मिलेगी।

 – जली जीभ को ठीक करने के लिए चीनी एक कारगर उपाय है। इसके लिए जीभ पर चीनी मोटी परत लगाने से आराम मिलता है। आप चाहें तो चीनी की जगह शहद भी लगा सकते हैं।

 हर लड़के के लिए ये 5 काम है जरूरी, तभी खुश रहेगी गर्लफ्रेंड

– जली हुई जीभ को ठीक करने के लिए उस पर विटामिन ई ऑयल लगा सकते हैं। बाजार में विटामिन ई के कैप्सूल मिलते हैं जिन्हें खोलकर उनका तेल आप जीभ पर रख सकते हैं।

 – इस समस्या से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को ठंडा करके या बर्फ के साथ चूस सकते हैं। हालांकि वह आपको कड़वा जरूर लगेगा लेकिन आपकी जीभ सही कर देगा।

 – इसके अलावा जीभ जल जाने पर टमाटर, सिट्रिक फल, सिरके और ज्यादा नमकीन के सेवन से बचना चाहिए।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com