जानइयें एक ऐसा शख्स के बारे में जिसने की 130 शादियां और हैं 203 बच्चे !

लखनऊ: जहां आज के इस युग में एक पत्नी से अधिक पत्नी रखने को लेकर बहस चल रही है। वहीं दूसरी तरह एक ऐसा शख्स का नाम है, जिसने 130 महिलाओं से शादी की। मौजूदा समय में इस शख्स की मौत हो चुकी है पर अभी उसकी 97 पत्नियां और 203 बच्चे हैं।

यह बात पढ़कर आप भी हैर हो गये न। पर यह सच है हम बात कर रहे हैं नाइजीरिया के रहने वाले मोहम्मद बेल्लो अबुबकर की। उनकी 93 साल में मौत हो गई है। उसने कुल 130 महिलाओं से शादी की थी, जिनमें से 10 को तलाक दे दिया था। वर्तमान में उसकी 97 पत्नियां जीवित हैं और बताया जाता है कि उनमें से कुछ अभी गर्भवती हैं।

वह अपने पीछे 203 बच्चों को छोड़कर गए हैं। पिछले साल एक अखबार से बातचीत में उन्होंने दावा किया था कि वह ऊपर वाले की इच्छा के अनूरूप कर रहे हैं। साल 2008 में वह उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उनकी 86 पत्नियां होने के बारे में खबर प्रकाशित हुई थी। शादियों के कारण चर्चित होने के बाद काफी समय पहले स्थानीय शरिया अदालत के आदेश के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
हालांकि, बाद में इस शर्त के साथ छोड़ दिया गया था कि वह सिर्फ चार पत्नियों को ही साथ रखेंगे और बाकी को तलाक दे देंगे। मगर, उन्होंने ऐसा नहीं किया और रिहा होने के बाद और ज्यादा शादी करते हुए 130 महिलाओं से निकाह किया।
सभार नईदुनिया

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com