जानिए आज का पंचांग, शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 21 नवंबर का पंचांग।

21 नवंबर का पंचांग- कार्तिक 30, शक संवत् 1943 मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 06, रवि – उल्सानी 15, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 नवंबर सन् 2021 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। द्वितीया तिथि सायं 07 बजकर 48 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 49 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ।

गर करण सायं 07 बजकर 48 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 9 बजकर 10 मिनट तक वृष उपरान्त मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 21 नवंबर 2021: सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 21 नवंबर 2021 : शाम 5 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 21 नवंबर 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि के बाद 12 बजकर 47 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक। द्विपुष्कर योग सुबह 7 बजकर 36 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 21 नवंबर 2021 : राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजे से 4 बजकर 43 मिनट तक।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com