जानिए आज का राशिफल, दिनांक- 23 मार्च 2017, दिन- गुरुवार

मेष– क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

वृषभ– ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ लगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखें।

मिथुन– इस समय आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कर्क– धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

सिंह– जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

कन्या– इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

तुला– धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। 

वृश्चिक– जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है। यह समय आप के लिए भाग्यशाली है।

धनु– यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

मकर– इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। वाणी में कटुता न आने दें।

कुंभ– प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

मीन– आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com