जानिए आज रामनवमी के दिन क्या है आपका राशिफल…

जानिए आज रामनवमी के दिन क्या है आपका राशिफल...

मेष– काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य-व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिल सकेगी।

वृषभ– आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

मिथुन– आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है, इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

कर्क– आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

सिंह– दोस्तों से धोखा मिल सकता है। धन संग्रह और बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल स्पष्ट रहे।

कन्या– दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।

तुला– यह समय कारोबारियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। व्यवसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन, भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। 

वृश्चिक– व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

धनु– इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर– आप ठंडी हवा और सर्दी से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ– अगर आप मेहनत करें तो, तरक्की की नयी राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है।

मीन– आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com