16 जुलाई दिन रविवार का राशिफल: जानिए किन चार राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा आज का दिन…

16 जुलाई 2017 दिन रविवार का राशिफल 

मेष (Aries): गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। खुद को खुश रखने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी खास इंसान से पर्सनल बातें शेयर कर सकते हैं। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। करियर के मामलों को लेकर अच्छी स्थिति बन सकती है।

वृषभ (Taurus): आज आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विवाद हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। कोई नया कार्य प्रारंभ न करें। खान-पान में विशेष ख्याल रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिए संभव हो तो प्रवास टाल दें। योग-ध्यान करके मानसिक रूप से शांत रहें।

मिथुन (Gemini): आज के दिन मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे, ऐसा गणेश जी कहते हैं। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने का योग बन रहा है। धन प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों तथा परिवार के साथ खुशनुमा वातावरण रहेगा। समाज में सम्मान और यश भी बढ़ेगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कर्क (Cancer): आपके मन उदास व चिंता से घिरा रहेगा। कामकाज के भार से आप मौसम संबधी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको कम समय में अधिक काम पूरा करना पड़ सकता है। अचानक से बदली हुई स्थिति से आप व्याकुल हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतें।

सिंह (Leo): आज सावधान रहें ऐसा गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम बरतें और वाद-विवाद से दूर रहें। माता से विवाद हो सकता है। आपके मन पर वैचारिक रूप से नकारात्मकता आ सकती है। संपत्ति संबंधी दस्तावेजों पर सावधानीपूर्वक हस्ताक्षर करें।

कन्या (Virgo): आज आपको मानसिक प्रसन्नता रहेगी और मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। उनका सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक विषय की बातों में सिद्धि मिल सकती है।

तुला (Libra): आज के दिन कोई भी काम करें सावधानी से करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज कामों में रूकावट आ सकती है। आज अपने मन को शांत रखें, दोपहर बाद कुछ सकारात्मक होगा। आज के दिन को सफल बनाने के लिए किसी कन्या के चरण छूं कर दिन की शुरुआत करें।

वृश्चिक (Scorpio): अगर आप इस वक्त पैसों से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं या किसी योजना में शामिल हैं तो सावधानी से कदम बढ़ाएं। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। यात्रा भी हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। पैसा उधार देने या लेने का मामला हो, तो सारी बातें लिखित रूप में रखने में भलाई है।

धनु (Sagittarius): उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखदायक होगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है, इसलिए इसे टाल दें।

मकर (Capricorn): आज धार्मिक कार्य और पूजा पाठ का योग बन रहा है। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। आपका गृहस्थजीवन आनंदमय रहेगा। आपका हर काम सरलता से पूरे होंगे। मित्रों, संबंधियों की तरफ से भेंट मिलने के योग हैं।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन लाभप्रद है। जवाबदारी और होड़ में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग कुछ कम ही मिल पाएगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि होगी। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। व्यापार मंदा चलेगा। विवाद से बचें। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि संभव है। आय में वृद्धि होगी, ऐसा गणेश जी कहते हैं।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com