साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा यह सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए यह हफ्ता।

साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा यह सप्ताहमेष 

मघा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह विशेष फल देगा। कार्य क्षेत्र में प्रणाली का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए भूमि, फसल, खल से संबंधित व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी से संबंधितों को निजी प्रशासन में परिवर्तन करते हुए पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम प्रशासन में सेवा के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग :  सफेद, हल्का गुलाबी

शुभ अंक : 2, 4 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व

अनुकूल सलाह : पुराने कार्यों को पहले पूरा करें, बाद में परेशानी हो सकती है।  

वृष

मित्रों का सहयोग मिलेगा। पद की प्राप्ति होगी। विशेष कार्य आपके द्वारा संपादित होगा। व्यापारियों के लिए हीरा, चूना, कोयला खदानों से आर्थिक लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल फैशन डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में आर्थिक लाभ के नैवेशिक विकल्प होंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोग सावधानी से फैसले लें। 

शुभ रंग :  फिरोजी, हल्दी पीला

शुभ अंक :  6, 7 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण

अनुकूल सलाह :  व्यवसायिक योजनाओं को विस्तार के लिए समय दें।  

मिथुन

अस्थिरता के साथ कार्य की शुरुआत दुविधा उत्पन्न करेगी। मंगलवार के बाद अनुकूल स्थितियां पक्ष में होंगी। व्यापारियों के लिए कच्चा सूत, कपड़ा आदि से संबंधित क्षेत्र में लाभ और जॉब से जुड़े लोगों को कॉर्पोरेट सेक्टर में स्वीच करने का मौका मिल सकता है। छात्रवर्ग को डायरेक्शन के क्षेत्र में कार्य के अवसर मिलेंगे। 

शुभ रंग : लाल, काला

शुभ अंक : 2, 9  दिशा : नैऋत्य, मध्यपश्चिम

अनुकूल सलाह :  व्यापारिक लाभ के लिए आधुनिक शैली अपनाएं।   

कर्क  

हल्कापन अनुभव करेंगे। कार्य विशेष के होने से प्रसन्नता होगी। कहीं-कहीं पर वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य में मिश्रित लाभ के साथ निवेश की योजना बनेगी। नौकरी पेशा से संबंधितों को विभागीय समस्या में सहयोग मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को सामुद्रिक उद्योग में लाभ के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : हल्का आसमानी, सिंदूरिया

शुभ अंक :  2, 9  दिशा : वायव्य, पूर्व

अनुकूल सलाह :  जिद्दी स्वभाव बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है। विशेष ध्यान दें। 

सिंह

राशि पर चंद्रमा का गोचर आत्मविश्वास बढ़ाएगा। मांगलिक कार्य संपादित होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए गंधक, पेट्रो पदार्थ आदि में निवेश योजना बना सकते हैं। नौकरी पेशा से संबंधितों को कार्य क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होगा। महिला और छात्रों को सफलता मिलेगी।

शुभ रंग : हल्का नीला, चमकीला सफेद

शुभ अंक : 1, 6 दिशा : दक्षिण, पश्चिम

अनुकूल सलाह : कार्य तथा व्यवसाय के मध्य संतुलन आवश्यक है। 

 कन्या

बारहवां चंद्रमा अस्थिरता देगा। मंगलवार से स्थितियां परिवर्तित होगी। मिश्रित लाभ मिलेगा। गुरुवार श्रेष्ठ रहेगा। व्यापारियों के लिए बिचौलिएं का सौदा सप्ताह मध्य तक नुकसान दे सकता है। नौकरी पेशा से संबंधितों को आर्थिक लाभ हो सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को कम्प्यूटर मैनेजमेंट में सेवा के अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग : जामुनिया, गहरा हरा

शुभ अंक :  7, 9 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्व

अनुकूल सलाह : क्षमता से अधिक कार्य शारीरिक नुकसान दे सकता है।

तुला

व्यवसायिक परिवर्तन होगा। बाहर जाने का अवसर मिलेगा। लीक से हटकर कार्य की शुरुआत करेंगे। व्यापारियों के लिए चांदी से संबंधित आभूषणों की बिक्री का बाजार अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा को स्थान परिवर्तन का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को फिल्म तथा प्रिन्ट मीडिया में सेवा के अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग : बैंगनी, हल्का गुलाबी

शुभ अंक : 3, 5  दिशा :  ईशान, मध्यदक्षिण 

अनुकूल सलाह : अतिरिक्त निवेश से बचने के लिए बैंकिंग करने से बचें। 

वृश्चिक 

गतिविधि तेज होगी। सफलता व आर्थिक लाभ मनोबल बढ़ाएगा। पद के सभी मापदंड अनुकूल होंगे। शनिवार श्रेष्ठ रहेगा। व्यापारियों के लिए कैमिकल से संबंधित क्षेत्र में निवेश के साथ लाभ। नौकरी पेशा से संबंधितों को अन्य कंपनियों में सेवा के अवसर मिलेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को योजनागत ढांचे में परिवर्तन करना होगा।

शुभ रंग : तोतापरी हरा, नींबू पीला

शुभ अंक : 1, 3 दिशा :  मध्यपश्चिम, उत्तर

अनुकूल सलाह :  प्रबंधन के विषय में अपडेट करते हुए आगे बढऩे से लाभ मिलेगा। 

धनु

शनि का राशि पर परिभ्रमण सोच में बदलाव लाएगा। भावनात्मकता कष्ट देगी। अधिक चिन्तन से बचें। बुधवार श्रेष्ठ रहेगा। स्वर्ण आभूषण से संबंधित व्यापार में उठा-पटक का दौर रहेगा। नौकरी वालों को स्थान परिवर्तन से तनाव होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को काफी परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी।

शुभ रंग : नारंगी, हल्का काला

शुभ अंक : 3, 9 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य

अनुकूल सलाह : अपनी बात को स्पष्ट तौर पर रखने का प्रयास लाभ देगा।

मकर

अतिरिक्त निवेश न करें। नए कार्य के बारे में योजना बनाना लाभ दे सकता है। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग में मंदी के बाद तेजी आएगी। नौकरी पेशा से संबंधितों को पदोन्नति मिल सकती है। महिला तथा छात्रवर्ग को रेलवे प्रशासन में कार्य तथा सेवा का अवसर मिलेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग :  बैंगनी, अंगूरी हरा

शुभ अंक : 4, 6 दिशा :  मध्यपूर्व, उत्तर

अनुकूल सलाह : परिश्रम का समय निर्धारित करने से लाभ की प्राप्ति संभव।

कुंभ 

समसप्तक चंद्रमा विशेष समस्या का समाधान करेगा। सप्ताह मध्य तक कार्य में अनुकूलता आएगी। व्यापारियों के लिए एल्यूमिनियम, ग्लास, मैग्नेट से संबंधित क्षेत्र में लाभ के योग हैं। नौकरी पेशा से संबंधितों को वैदेशिक अवसर की संभावना है। महिला तथा छात्रवर्ग को भारतीय सेना में सेवा का अवसर मिल सकता है। 

शुभ रंग : गहरा पीला, समुद्री हरा

शुभ अंक :  2, 5 दिशा : आग्नेय, दक्षिण

अनुकूल सलाह : व्यवस्थित कार्य प्रणाली विशेष स्थान बना सकती है।

मीन

कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। विभागीय समस्या खड़ी हो सकती है। व्यापारियों के लिए बुधवार तक का समय भारी निवेश से बचने का रहेगा। नौकरी पेशा से संबंधितों को स्थान परिवर्तन का लाभ मिल सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को महिला बाल विकास में कल्याणकारी योजनाओं में सेवा के अवसर। 

शुभ रंग :  केसरिया, सुनहरा

शुभ अंक : 5, 8 दिशा :  पश्चिम, पूर्व

अनुकूल सलाह :  दिनचर्या को संतुलित करते हुए आगे बढऩे से लाभ।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com