जानिए: कौन सा फल कब खाने से आपको मिलेगा दोगुना लाभ

अक्सर डॉक्टर अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए हमें फल खाने की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अगर ये फल सही समय पर ना खाएं जाए तो ये हमें फायदा करने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।ये भी पढ़े: पराग मिल्क फूड्स ने लांच किया है हेल्दी मैंगो ड्रिंक

फलों को मनुष्य के लिए सबसे अच्छा आहार माना गया है। फलों में प्रोटीन, विटामिन, एंटिऑक्सीडेंट, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे स्वास्थय के लिए बेहद जरूरी है।

लेकिन गलत समय पर खाएं गए फल लाभ की जगह, शरीर में अपच, असिडिटी और कब्ज जैसी पेट की कई समस्याओं को न्योता देते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सा फल कब खाना चाहिए।   

संतरा
ज्यादातर लोगों को सिर्फ यही पता होता है कि संतरे में विटामिन सी पाया जाता है। लेकिन इस खट्टे फल में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, फ्लेवोनॉयड, अमीनो ऐसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, सोडियम, मैगनीज जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। संतरा कभी भी सुबह या रात को नहीं खाना चाहिए। संतरे को हमेशा दिन के समय में ही खाना खाने के 1 घंटा पहले या फिर बाद में खाएं। 

अंगूर
अंगूर शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में मदद करता है। इसका सेवन हमेशा बाहर धूप में निकलने से कुछ देर पहले या फिर धूप से लौटने के कुछ देर बाद करना चाहिए। गौरतलब है कि अंगूर और भोजन के बीच में कुछ देर का अन्तर जरूर होना चाहिए।

सेब
मिनरल और विटामिन से भरपूर सेब में फाइबर की मात्रा भी बहुत पाई जाती है। जबकि इसमें कॉलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता है। डॉक्टर भी अक्सर इसलिए लोगों को सेब बिना छीले खाने की सलाह देते है। बता दें कि सेब को हमेशा सुबह के समय खाना चाहिए। खाली पेट खाया गया सेब आपके शरीर से टॉक्सिक (गंदगी) बाहर निकालने में मदद करता है।  

मौसमी
हर मरीज के तकिए के पास मिलने वाले इस फल मौसमी में विटामिन ‘सी’ प्रचुर मात्रा में भरा होता है। मौसमी अक्सर मरीजों और छोटे बच्चों को इसलिए भी दी जाती है क्योंकि इसका रस आसानी से पच जाता है। कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर मौसमी काफी हेल्दी होती है। धूप में जाने से कुछ देर पहले या धूप से आने के कुछ देर बाद मौसमी खाना या उसका जूस पीना काफी फायदेमंद होता है।

 ये भी पढ़े: अगर मां बनना है तो न खाएं करेला, जानिए इसका नुकसान क्या है

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com