जानिए क्या है आज का राशिफल, दिनांक – 07 जून, 2017, दिन – बुधवार

जानिए क्या है आज का राशिफल, दिनांक – 07 जून, 2017, दिन – बुधवार

जानिए क्या है आज का राशिफल, दिनांक – 07 जून, 2017, दिन – बुधवारमेष– कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चने आयेंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

वृष– कानूनी मामलों का निपटान होगा, शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पूर्ण भुगतान भी होगा।

मिथुन– आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा।

कर्क– आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

सिंह– आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

कन्या– महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।

तुला– पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। 

वृश्चिक– आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आयेगी।

धनु– आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी।

मकर– परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जायेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

कुंभ– आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गयी गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

मीन– व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com