जानिए 03 जुलाई 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: जया पार्वती व्रत।

राशिफल

मेष: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गजकेसरी योग व्यावसायिक सफलता दे सकता है।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन के कारण विवाद की स्थिति आए, तो उसको टालें। स्वयं का समर्पण ज्यादा अच्छा होगा।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। भय मन के किसी कोने में है, उसे निकाल फेकें।

कर्क: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण कुछ विरोधी तनाव देंगे। प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह: गजकेसरी योग आज बन रहा है, जिस कारण से संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के परिणाम भी सुखद होंगे।

कन्या: गजकेसरी योग आज बन रहा है। जिस कारण से संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के परिणाम भी सुखद होंगे।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मित्र, भाई या बहन से सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृश्चिक: आर्थिक योजना साकार होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति उदासीन न रहें और न ही छोटी छोटी बातों पर प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाएं।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com