जानिए 09 जुलाई 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

रा​शिफल

मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। कलह से बचें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: पारिवारिक मामलों में सुख, शांति और समृद्धि मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रोग या विरोध तनाव का कारण होगा।

कुंभ: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खासतौर से मधुमेह के रोगी।

मीन: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com