जानिए 26 मई 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04.30 बजे तक।

पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: दोपहर 01:18 बजे से 01:10 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक या अधिकारी से तनाव मिल सकता है, जबकि आर्थिक योजना को बल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

वृष: पारिवारिक सदस्य या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी।

मिथुन: आ​र्थिक स्थिति में किसी सीमा तक सुधार होगा।​ शिक्षा या संतान के कारण चिंतित रहेंगे। मन नकारात्मक कार्य में लग सकता है।

कर्क: चली आ रही व्यर्थ की उलझन पर नियंत्रण होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक कार्य में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

सिंह: केमद्रुम योग के कारण वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव की स्थिति आ सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। शांति और संयम से काम लेने की आवश्यकता है।

कन्या: शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करने का आवश्यकता है। राजनीति सहयोग से रुका हुआ काम संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। केमद्रुम योग के कारण घर के मुखिया या अधिकारी से वाद-विवाद की स्थि​ति आ सकती है। इस पर नियंत्रण करना आपके हित में होगा।

वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति के मामले में किसी सीमा तक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में कुछ व्यवधान भी आ सकता है।

धनु: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर अग्रसर करेगा। आर्थिक स्थिति में किसी सीमा तक सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोटी की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। कुछ नया करने की योजना को साकार रूप दें, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को भी ध्यान में रखें।

कुंभ: मंगल और चंद्रमा का षणाष्टक योग वाद विवाद को जन्म दे सकता है। शांति और संयम से काम लें। समझौता ही हितकर होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन शाही खर्च से बचना होगा। अन्यथा आपके लिए कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com