जानिए 27 मई 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01.30 बजे तक।

राशिफल

मेष: उच्च अ​धिकारी या पिता से सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पुराने मित्र या रिश्तेदार से भेंट हो सकती है।

वृष: परिवार के कारण तनाव मिल सकता है। विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। आलस के कारण कर्म क्षेत्र में बाधा आएगी।

मिथुन: आर्थिक मामलों में विशेष रुचि लें। चली आ रही समस्या पर नियंत्रण होगा। यद्यपि संबंधित या ससुराल पक्ष से तनाव भी मिल सकता है।

कर्क: केमद्रुम योग के कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। जिस पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं।

सिंह: जल का प्रयोग अधिक से अधिक करें। शरीर में जल की कमी न होने दें। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता या धर्म गुरु से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से भी सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृश्चिक: केमद्रुम योग कोई ऐसी समस्या दे सकता है, जो आपके हित में न हो। संयम रखना हितकर है। उदर विकार या त्वचा के प्रति सचेत रहें।

धनु: केतु का चंद्रमा के साथ षणाष्टक योग किसी अप्रिय स्थिति को जन्म दे सकता है। अनचाही यात्रा न करें। सचेत रहना ही आपके लिए हितकर है।

मकर: संतान का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यद्यपि शनि की साढ़ेसाती मन को अशांत रखेगी। ईश्वर की आस्था में मन लगाएं।

कुंभ: आपकी राशि पर मंगल और चंद्रमा षणाष्टक योग बना रहे हैं। अग्नि और जल से बचें। शरीर में जल की कमी न होने दें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं। आ​र्थिक मामलों में किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने की आवश्यकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com