जितने खूबसूरत है इंदौर के ये स्थान उतनी ही डरावनी है इनकी कहानियां

कई बार हमें ऐसे रहस्यों के बारें में जानने के लिए मिलता है, जिन पर यकीन करना बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन इस बात में कोई भी शक नहीं है कि दुनिया में अजूबे या उनसे जुड़ी कहानियां नहीं होती है। और इन्ही कहानियों पर कई बार लोग यकीन भी कर लेते है। कहा जाता है कि  आज भी दुनिया में कई ऐसे राज है जिनसे अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है, कई रहस्य यदि रहस्य ही रहें तो ज्यादा अच्छा होता है। क्यूंकि उनके बारें में जितना जाना जाए उतना ही कम है। वहीं आज हम आपके लिए एक ऐसी जगह का रहस्य लेकर आए है। जिस पर यकीन करना शायद आपके लिए भी मुश्किल होगा, लेकिन कही न कही ये बात बिलकुल सच भी कही जा रही है।  जी हां आज हम आपको इंदौर के कुछ ऐसे प्लेस के बारें में बताने जा रहे है, जो है तो बहुत भी मशहूर लेकिन इनके राज अब भी राज है। तो चलिए जानते है इनके बारें में…

एमजी रोड़ की खाली इमारत: इंदौर के मध्य स्थित एमजी रोड़ शहर की सबसे व्यस्त सड़को के नाम से बहुत ही मशहूर है। इसी व्यस्त सड़क के किनारे एक खाली बिल्डिंग मौजूद भी है। स्थानीय जानकारों की मानें तो कुछ वर्ष पहले इस खाली बिल्डिग से कुद कर एक महिला ने ख़ुदकुशी कर ली थी। लेकिन इस घटना को अब तो बहुत ही समय बीत चुका है, इतना ही नहीं उस इमारत के पास रहने वाले कहते है की आज भी इस बिल्डिंग के पास उस महिला की आत्मा भटकती रहती है।

सुख निवास पैलेस: यह बात तो सभी जानते है कि इंदौर में सुख निवास के नाम से एक महल भी मौजूद है। और इस महल के भी कई भूतिया और डरावनी कहानिया भी है। ऐसा कहा जाता है कि मल्हार राव कला-संस्कृति के बड़े प्रेमी थे, इसलिए उन्होंने इस महल के अलावा और भी कई संरचनाओं का निर्माण करवाया। मल्हार राव होलकर मराठा साम्राज्य के एक सामंत थे जो मालवा के प्रथम सूबेदार बने। हम बता दें कि रात के बीच यहां का आसापास का माहौल बहुत अनोखा अनुभव कराता है। हालांकि वर्तमान में इस महल से जुड़ी किसी बड़ी प्रेतवाधित घटना के बारे में सटीक कुछ सूचना आज तक नहीं मिली।

मांडू का जहाज महल: रिपोर्ट्स के मुताबिक मांडू के जहाज महल के कई रहस्य है, जिनके बारें में आप शायद ही जानते होंगे, ऐसा कहा जाता है कि माडूं में कई छोटे-बड़े महल मौजूद हैं जिनका निर्माण मांडू के राजाओं के शासनकाल के बीच हुआ। दरअसल मांडू बाज बहादूर और रानी रूपमती के अमर प्रेम कहानी के लिए भी पहचाना जाता है। जानकारों का मानना है कि मांडू में खड़ा जहाज महल आज भी दोनों की अधूरी अमर प्रेम कहानी की याद दिलाता है। महल की दीवारें कुछ अलग तरीके का एहसास करवाती हैं, ऐसा लगता है कि जैसे ये कुछ संकेत देना चाहती हैं। जिसके अतिरिक्त यह पूरा इलाका शाम के उपरांत  बहुत डरावना हो जाता है। सालों से खड़ी दीवारें रात के अंधेरे में अनजाना अनुभव कराती हैं। इसलिए इस स्थान को भी प्रेतवाधित श्रेणी में रखा गया है।

लाल बाग महल: इसके अतिरिक्त इंदौर का लाल बाग महल भी शहर के सबसे भूतिया स्थान कहा जाता है। इस महल का निर्माण शिवाजी राव होल्कर ने करवाया था। जो आज इंदौर की सबसे आलिशान हेरिटेज बिल्डिंग भी कहा जाता है। यहां रोजाना कई देशी-विदेश सैलानी पैलस भ्रमण के लिए आते हैं। उनमें से कई लोगों का कहना है कि यह पैलेस भूतिया है, यहां किसी प्रेत-आत्मा का साया है। यहां आ चुके सैलानियों ने यहां असामान्य गतिविधियों को घटते देखा है। जिसके अतिरिक्त यहां लोगों ने रात्रि के समय चीखने-चिल्लाने जैसी आवाजों को भी सुना है। इस सभी प्रेतवाधित घटनाओं के चलते यहां शाम ढलने के बाद किसी को पैलेस के अंदर जाने की इजाजत नहीं हैं। रात भर के लिए यह महल बंद कर दिया जाता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com