बड़ी खबर: बक्सर सेंट्रल जेल से पांच खूंखार कैदी फरार

मध्यप्रदेश सेंट्रल जेल और नाभा जेल से कैदियों के फरार होने के बाद एक और जेल ब्रेक का मामला सामने आया है। अब बक्सर सेंट्रल जेल से पांच कैदियों के फरार होने की खबर है। 
बड़ी खबर: बक्सर सेंट्रल जेल से पांच खूंखार कैदी फरार
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात सेंट्रल जेल की सुरक्षा को धता बताकर जेल की दीवार कूदकर पांच कैदी फरार हो गए। ये सारे कैदी सजायाफ्ता थे। सूत्र बताते हैं जो पांच कैदी फरार हुए हैं वो सभी गंभीर अपराधों में सजा काट रहे थे।

अंकुश संभव नहीं नोटबंदी से कालेधन पर : नीतीश

हैरानी इस बात की है कि देर रात कैदियों के फरार होने की जानकारी जेल प्रशासन को सुबह हुई। जानकारी के मुताबिक फरार कैदियों में आरा का सोनू पाण्डेय, उपेन्द्र साह, छपरा का रहने वाला देवधर राय, प्रदीप सिंह मोतिहारी व ब्रहमपुर का सोनू सिंह शामिल हैं।

गिनती के वक्त पता चला फरार हैं कैदी
शनिवार सुबह छह बजे कैदियों को उनके वार्ड से बाहर निकाला जा रहा था। गिनती में जेल प्रशासन को पांच कैदी कम मिले। जेल प्रशासन ने दोबारा गिनती की, लेकिन इसके बावजूद पांच कैदी कम मौजूद थे।
इस जेल ब्रेक से सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर फिर सवालिया निशान लग गया है। फरार कैदियों की तलाश की जा रही है।इससे पहले मध्यप्रदेश और पंजाब की नाभा जेल से कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया।
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com