दो दिन शांत रहने के बाद मंगलवार की सुबह एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार (कुपवाड़ा) सेक्टर में जंगबंदी का उल्लंघन कर भारतीय जवानों को स्नाईपर शॉट से निशाना बनाया। इसमें एक जवान जख्मी हो गया है। भारतीय जवानों ने भी अपने साथी के घायल होने पर पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी प्रहार किया है। दोनों तरफ से एक दूसरे के ठिकाने पर रुक रुक कर गाेलाबारी जारी है। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिक बीते आठ दिनों से रुक रुक कर जंगबंदी का उल्लंघन कर भारत के सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। अलबत्ता, गत इतवार और सोमवार को टंगडार में शांति रही थी,लेकिन उड़ी सेक्टर में गत रोज कमलकोट इलाके में गोलाबारी हुई थी। इससे पूर्व 13 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार सेक्टर में जंगबंदी का उल्लंघन करते हुए स्नाईपर शॉट से एक भारतीय सैनिक पुष्पेंद्र सिंह को शहीद कर दिया था। इस पर भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अगले दिन दो पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर करने के अलावा एक निगरानी चौकी को भी तबाह कर दिया था। इसके बाद 15, 16 व 17 अगस्त काे भी टंगडार में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जंगबंदी का उल्लंघन किया था। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार में शांति रखी और करनाह व उड़ी सेक्टर में जंगबंदी का उल्लंघन किया था। अटारी में मिठाई बांटकर J&K में सीजफायर उल्लंघन, सेना ने मार गिराए दो पाक सैनिक यह भी पढ़ें अलबत्ता, आज तड़के टंगडार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने पुन: भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी। पाकिस्तानी सैनिकों ने टिकरी पोस्ट पर तैनात सेना की 20 जाट रेजिमेंट के जवानों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कर पांच स्नाईपर शॉट दागे। इसमें कौशल सिंह नामक एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए द्रगमुला स्थित सैन्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह गोलाबारी आज सुबह पौने पांच बजे शुरु हुई है। पाकिस्तानी सैनिकों ने पहले स्नाईपर शॉट दागे , बाद में उन्होंने मोर्टार से भी गोलाबारी की। संबधित सैन्याधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में पहुंचाने के फौरन बाद भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से इस खबर के लिखे जाने तक रुक रुक कर गोलाबारी जारी थी। सभी अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों व अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और दुश्मन के हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा गया है।

टंगडार में पुन: जंगबंदी का उल्लघन स्नाईपर शॉट में जवान जख्मी

दो दिन शांत रहने के बाद मंगलवार की सुबह एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार (कुपवाड़ा) सेक्टर में जंगबंदी का उल्लंघन कर भारतीय जवानों को स्नाईपर शॉट से निशाना बनाया। इसमें एक जवान जख्मी हो गया है। भारतीय जवानों ने भी अपने साथी के घायल होने पर पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी प्रहार किया है। दोनों तरफ से एक दूसरे के ठिकाने पर रुक रुक कर गाेलाबारी जारी है।दो दिन शांत रहने के बाद मंगलवार की सुबह एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार (कुपवाड़ा) सेक्टर में जंगबंदी का उल्लंघन कर भारतीय जवानों को स्नाईपर शॉट से निशाना बनाया। इसमें एक जवान जख्मी हो गया है। भारतीय जवानों ने भी अपने साथी के घायल होने पर पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी प्रहार किया है। दोनों तरफ से एक दूसरे के ठिकाने पर रुक रुक कर गाेलाबारी जारी है।   यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिक बीते आठ दिनों से रुक रुक कर जंगबंदी का उल्लंघन कर भारत के सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। अलबत्ता, गत इतवार और सोमवार को टंगडार में शांति रही थी,लेकिन उड़ी सेक्टर में गत रोज कमलकोट इलाके में गोलाबारी हुई थी। इससे पूर्व 13 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार सेक्टर में जंगबंदी का उल्लंघन करते हुए स्नाईपर शॉट से एक भारतीय सैनिक पुष्पेंद्र सिंह को शहीद कर दिया था।  इस पर भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अगले दिन दो पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर करने के अलावा एक निगरानी चौकी को भी तबाह कर दिया था। इसके बाद 15, 16 व 17 अगस्त काे भी टंगडार में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जंगबंदी का उल्लंघन किया था। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार में शांति रखी और करनाह व उड़ी सेक्टर में जंगबंदी का उल्लंघन किया था।   अटारी में मिठाई बांटकर J&K में सीजफायर उल्लंघन, सेना ने मार गिराए दो पाक सैनिक यह भी पढ़ें अलबत्ता, आज तड़के टंगडार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने पुन: भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी। पाकिस्तानी सैनिकों ने टिकरी पोस्ट पर तैनात सेना की 20 जाट रेजिमेंट के जवानों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कर पांच स्नाईपर शॉट दागे। इसमें कौशल सिंह नामक एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए द्रगमुला स्थित सैन्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह गोलाबारी आज सुबह पौने पांच बजे शुरु हुई है। पाकिस्तानी सैनिकों ने पहले स्नाईपर शॉट दागे , बाद में उन्होंने मोर्टार से भी गोलाबारी की।  संबधित सैन्याधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में पहुंचाने के फौरन बाद भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से इस खबर के लिखे जाने तक रुक रुक कर गोलाबारी जारी थी। सभी अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों व अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और दुश्मन के हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा गया है।

यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिक बीते आठ दिनों से रुक रुक कर जंगबंदी का उल्लंघन कर भारत के सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। अलबत्ता, गत इतवार और सोमवार को टंगडार में शांति रही थी,लेकिन उड़ी सेक्टर में गत रोज कमलकोट इलाके में गोलाबारी हुई थी। इससे पूर्व 13 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार सेक्टर में जंगबंदी का उल्लंघन करते हुए स्नाईपर शॉट से एक भारतीय सैनिक पुष्पेंद्र सिंह को शहीद कर दिया था।

इस पर भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अगले दिन दो पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर करने के अलावा एक निगरानी चौकी को भी तबाह कर दिया था। इसके बाद 15, 16 व 17 अगस्त काे भी टंगडार में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जंगबंदी का उल्लंघन किया था। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार में शांति रखी और करनाह व उड़ी सेक्टर में जंगबंदी का उल्लंघन किया था।

अलबत्ता, आज तड़के टंगडार सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने पुन: भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी। पाकिस्तानी सैनिकों ने टिकरी पोस्ट पर तैनात सेना की 20 जाट रेजिमेंट के जवानों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कर पांच स्नाईपर शॉट दागे। इसमें कौशल सिंह नामक एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए द्रगमुला स्थित सैन्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह गोलाबारी आज सुबह पौने पांच बजे शुरु हुई है। पाकिस्तानी सैनिकों ने पहले स्नाईपर शॉट दागे , बाद में उन्होंने मोर्टार से भी गोलाबारी की।

संबधित सैन्याधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में पहुंचाने के फौरन बाद भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से इस खबर के लिखे जाने तक रुक रुक कर गोलाबारी जारी थी। सभी अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों व अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और दुश्मन के हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा गया है। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com