डैड स्किन निकालकर चेहरे को साफ और मुलायम बनाते है स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक

स्ट्रॉबेरी एक अच्छा एंटी-ऑक्सीडेन्ट है. स्वास्थ्य के लिए तो इसका सेवन फायदेमंद है लेकिन ये फल त्वचा के लिए लाभदायक है. स्ट्रॉबेरी फाइन लाइंस और झुर्रियों से बचाती है। यह त्वचा के ऊतकों (टिशूज) को मजबूत बनाकर इसे जवां और खूबसूरत बनाती है। इसमें Vitamin C भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। ये त्वचा से डैड स्किन निकालकर इसे साफ और मुलायम रखता है। यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑइल को निकालकर कील-मुहांसों से भी सुरक्षित रखती है। इसमें एलेजिक एसिड होता है। जिससे यह चेहरे को धूप से हुए नुकसान से बचाकर त्वचा को मुलायम और कोमल बनाती है। इसके फेस पैक को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है. ऐसे में आज हम आपको घर पर स्ट्रॉबेरी से फेस मास्क कैसे बना सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे है…

skin care tips,strawberry,strawberry face pack,beauty,beauty tips,strawberry for skin ,स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक

स्ट्रॉबेरी से ऐसे बनाएं फेस पैक

स्ट्रॉबेरी फेस मास्क

सामग्री :

3 से 4 स्ट्रॉबेरी
1 बाउल

बनाने का तरीका

– सबसे पहले एक बाउल में 3 से 4 स्ट्रॉबेरी की प्यूरी बनानी है।
– अब इस प्यूरी को 15 मिनट के लिए ऐसे ही अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
– 15 मिनट बाद मास्क के सूखने पर चेहरे को सादे पानी से धो लें।

इस मास्क का इस्तेमाल करने पर आपके चहेरे पर चमक के साथ कसाव भी आएगा।

skin care tips,strawberry,strawberry face pack,beauty,beauty tips,strawberry for skin ,स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक

स्ट्रॉबेरी और शहद

सामग्री :

4 स्ट्रॉबेरी
1 चम्मच शहद
1 बाउल

बनाने का तरीका

– सबसे पहले एक बाउल में 4 स्ट्रॉबेरी का महीन पेस्ट बनाएं।
– पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाएं।
– इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
– सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

स्ट्रॉबेरी और शहद का मास्क मुंहासों को कम करने में मदद करता है। इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

skin care tips,strawberry,strawberry face pack,beauty,beauty tips,strawberry for skin ,स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक

स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट मास्क

सामग्री :

3 से 4 स्ट्रॉबेरी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच कोको पाउडर
1 बाउल

बनाने का तरीका

– सबसे पहले एक बाउल में स्ट्रॉबेरी को मसलकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
– इस पेस्ट में शहद के साथ कोको पाउडर मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
– इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
– फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

यह मास्क प्राकृतिक तरीके से चेहरे की मृत त्वचा की परत उतारता है। शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को मुलायम बनाता है जबकि स्ट्रॉबेरी और कोको स्किन में चमक लाने का काम करते हैं।

skin care tips,strawberry,strawberry face pack,beauty,beauty tips,strawberry for skin ,स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक

स्ट्रॉबेरी और नींबू

सामग्री :

4 से 5 ताजी स्ट्रॉबेरी
आधा नींबू
1 बाउल

बनाने का तरीका

– सबसे पहले एक बाउल में स्ट्रॉबेरी को मसलकर बारीक पेस्ट तैयार कर ले।
– इसके बाद आधे नींबू के रस को मिलाएं।
– इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
– फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

स्ट्रॉबेरी और नींबू का मास्क पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। चेहरे पर काले धब्बे और टैन हटाने के लिए भी इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

skin care tips,strawberry,strawberry face pack,beauty,beauty tips,strawberry for skin ,स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक

स्ट्रॉबेरी और ओटमील

सामग्री :

6 स्ट्रॉबेरी
एक चम्मच ओटमील
गुलाब जल

बनाने का तरीका

– एक ब्लेंडर में एक चम्मच ओटमील के साथ 6 स्ट्रॉबेरी मिलाएं।
– इसके बाद पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं।
– अब इस फेस मास्क को लगाकर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें।
– इसे सूखने तक लगा रहने दें।

क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने के लिए स्ट्रॉबेरी और दलिया मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ओटमील एक स्क्रब की तरह काम करता है जो मृत त्वचा से छुटकारा दिलाता है जबकि स्ट्रॉबेरी क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने में मदद करती है।

skin care tips,strawberry,strawberry face pack,beauty,beauty tips,strawberry for skin ,स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक

स्ट्रॉबेरी और दही

सामग्री :

स्ट्रॉबेरी प्यूरी
दही या ताजी क्रीम
शहद
1 बाउल

बनाने का तरीका

– इस फेस को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में स्ट्रॉबेरी प्यूरी को दही और शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।
– इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
– सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

ग्लोइंग स्किन के लिए स्ट्रॉबेरी और दही के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और हाइड्रेटेड महसूस करती है। इस फेस मास्क को बाद में इस्तेमाल करने के लिए रेफ्रिजरेट भी किया जा सकता है।

skin care tips,strawberry,strawberry face pack,beauty,beauty tips,strawberry for skin ,स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक

चावल के आटे और स्ट्रॉबेरी

सामग्री :

4-5 ताजी स्ट्रॉबेरी
1 चम्मच चावल का आटा
गुलाब जल या पानी (वैकल्पिक तौर पर)
1 बाउल

बनाने का तरीका

– एक बाउल में स्ट्रॉबेरी के पेस्ट में चावल का आटा मिलाएं।
– अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी या गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
– तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
– 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
– इस फेस पैक को हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

skin care tips,strawberry,strawberry face pack,beauty,beauty tips,strawberry for skin ,स्ट्रॉबेरी के बने ये फेस पैक

ये त्वचा के लिए कैसे लाभदायक है

– स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है। ये कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। ये झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को निखारने का काम करता है।
– स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल त्वचा को टोन करने और मुंहासों के निशान को हल्का करने के लिए भी किया जाता है।
– स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से त्वचा पर दाने और सूजन जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा पर एक पैच लगाकर परीक्षण कर लें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com