तस्करी की भेंट चढ़ीं बेशकीमती कलाकृतियों की भारत वापसी...

तस्करी की भेंट चढ़ीं बेशकीमती कलाकृतियों की भारत वापसी…

भारत के ऐतिहासिक स्थलों से गैर कानूनी तरीके से तस्करी के जरिये विदेशों में पहुंचाई गई बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियों एवं कलाकृतियों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण वापस भारत लेकर आ रहा है। पिछले तीन सालों में 27 मूर्तियों और कलाकृतियों को भारत लाया जा चुका है। इन देशों में अमरीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य मुल्क शामिल हैं। कलाकृतियों को उन्हीं जगहों पर भेजा जा रहा है, जहां से उनकी तस्करी हुई थी।तस्करी की भेंट चढ़ीं बेशकीमती कलाकृतियों की भारत वापसी...भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जनसंपर्क अधिकारी देवकी नंदन डिमरी ने बताया कि जिन कलाकृतियों को विदेशों में पहुंचाया गया या ले जाया गया, उनकी पहचान एएसआई ने गुप्त सूत्रों के जरिये की है। इनमें विदेशों में काम कर रहे लोग शामिल हैं। हालांकि, इन कलाकृतियों को भारत की धरोहर साबित करने के लिए परीक्षण और दर्ज हुई एफआईआर की जांच रिपोर्ट की भी मदद ली गई। वहीं इनमें वो धरोहर भी शामिल हैं, जो एसआई द्वारा संरक्षित नहीं है।
हालांकि, इनकी चोरी और तस्करी रोकने के लिए इनके संरक्षण पर भी विचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इन कलाकृतियों को वापस लाने का काफी समय से प्रयास चल रहा है।  पिछले चार सालों 2014, 2015, 2016 और 2017 तक ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर, अमरीका और इंग्लैंड से 27 कलाकृतियों को बरामद किया गया है। बरामद हुई कलाकृतियों को एएसआई उनके मूल स्थान पर पहुंचा रहा है और अब दर्शक इन अद्भुत कलाकृतियों से रूबरू हो सकेंगे।

किसकी कहां से हुई तस्करी और कब हुई वापसी

1. तमिलनाडु से नटराज की कलाकृति की तस्करी हुई, 2014 में ऑस्ट्रेलिया से हुई बरामद
2. तमिलनाडु से अर्धनारीश्वर की मूर्ति, 2014 में ऑस्ट्रेलिया से बरामद
3. मध्यप्रदेश से पैरेट लेडी की तस्करी, 2015 में कनाडा से बरामद हुई
4. जम्मू कश्मीर से दुर्गा (महिषमर्दिनी) मूर्ति की तस्करी, 2015 में जर्मनी से बरामदगी
5. उमा परमेश्वरी की तमिलनाडु से तस्करी, 2015 में सिंगापुर से हुई बरामद
6. तांबे की संत मणिक्कवचक तस्वीर की तमिलनाडु से तस्करी, 2016 में अमेरिका से बरामद
7. गणेश भगवान की मेटल की तस्वीर की तमिलनाडु से तस्करी, 2016 में अमेरिका से वापसी
8. मौर्या काल की टेराकोटा स्त्री आकृति की तस्करी मध्य भारत से हुई, 2016 में अमेरिका से वापसी
9. नराकृति मध्यप्रदेश से गायब हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
10. प्राचीन फ्लोरल टाइल, हरवन, कश्मीर से गायब हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
11. चोल काल की प्राचीन कालीन श्रीदेवी कलाकृति कश्मीर से गायब हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
12. धातु से बनी बाहुबली की कलाकृति आंध्रप्रदेश से गायब हुई, 2016 में अमेरिका से मिली
13. धातु से बनी पार्वती की मूर्ति तमिलनाडु से तस्करी हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
14. धातु से बनी भूदेवी तमिलनाडु से तस्करी हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
15. धातु से बनी चक्कराथलवार मूर्ति तमिलनाडु से गायब हुई, 2016 में अमेरिका से बरामद
16. भगवान बुद्ध की मूर्ति मथुरा, उत्तर-प्रदेश से तस्करी हुई, 2016 में ऑस्ट्रेलिया से बरामद
17. भगवान बुद्ध के श्रृद्धालुओं की मूर्तियां आंध्रप्रदेश से गायब हुईं, 2016 में ऑस्ट्रेलिया से बरामद
18. प्राचीन कालीन पत्थर से निर्मित प्रत्यंगिरा तमिलनाडु से गायब हुई, 2016 में ऑस्ट्रेलिया से बरामद
19. मिट्टी के पत्थर से निर्मित त्रिभंगा आकार में नराकृति मध्य भारत से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
20. मिट्टी के पत्थर से बनी नारी आवक्ष कलाकृति मध्य भारत से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से वापसी
21. मिट्टी के पत्थर से बनी टूटी प्रतिमा मध्य भारत से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
22. पत्थर से बनी दुर्गा मां की मूर्ति तमिलनाडु से तस्करी हुई, 2017 में अमेरिका से मिली
23. नृत्य मुद्रा में नटराज की प्रतिमा मध्य भारत से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
24. दो पुरुषों की नृत्य मुद्रा की कलाकृति मध्य भारत से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
25. पत्थर से बनी मिथुन प्रतिमा आतुर राजस्थान से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
26. पत्थर से बनी नर-नारी स्वरूप की कलाकृति राजस्थान से गायब हुई, 2017 में अमेरिका से बरामद
27. पत्थर से बनी भगवान ब्रह्मा और ब्रह्मिणी की मूर्तियां गुजरात से गायब, 2017 में इंग्लैंड से बरामद 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com