Bollywood: तीन घंटे तक सलमान ने जेल में बहाया पसीना, जानिए कैसे?

जोधपुर: बॉलीवुड एक्टर सलमान इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इस बुरे दौरे के बावजूद भी सलमान अपनी फिटनेस को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं। भले ही उन्होंने जोधपुर जेल में खाना नहीं खाया हो पर वर्कआउट करना वह नहीं भूले।


जोधपुर जेल में भी उनका यह फिटनेस प्रेम कायम रहा। काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा पाने के बाद बॉलीवुड के भाईजान दो रातें जेल में गुजार चुके हैं।

खबर है कि सलमान खान ने जेल का खाना नहीं खाया लेकिन वर्कआउट करने से नहीं चूके। सलमान गुरुवार शाम से जेल में हैं। पहले दिन उन्होंने रात में कुछ भी खाने से इनकार कर दिया था। रात में सोए भी नहीं। शुक्रवार सुबह जल्दी उठ गए। अपने बैरक से सुबह साढे आठ बजे बाहर आकर जेल अधिकारियों की अनुमति लेकर कैंटीन से एक ग्लास दूध और ब्रेड खरीदा।

शुक्रवार सुबह 11.30 बजे जब उन्हें बताया गया कि जमानत नहीं मिल सकती तो उन्होंने दोपहर का खाना भी नहीं किया। इसके पहले जमानत पर सुनवाई को लेकर उनकी नर्वसनेस साफ देखी भी गई। जेल सूत्रों ने बताया कि बैरक में वो चहलकदमी कर रहे थे। यह लगातार तीसरी बार था जब सलमान ने खाना नहीं खाया।

इसके बाद एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा और सलमान की बहनें उनसे मिलने आईं। उनके जाने के बाद सलमान ने अपने बैरक में ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया। बताते हैं कि सलमान दोपहर 3.30 बजे से 6.30 बजे तक पसीना बहाते रहे। इसके बाद सलमान ने नहाने की इच्छा जताई, जिसका बंदोबस्त जेल प्रबंधन ने किया। आज यानी शनिवार को सलमान की जमानत याचिका पर बहस पूरी हो चुकी है।। दोपहर बाद फैसला आने की उम्मीद है। जिसके बाद ये साफ हो जाएगा कि सलमान जेल में ही रहते हैं या उन्हें बेल मिलती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com