....तो इसलिए एक ही प्रदेश से बीजेपी सरकार में होंगे ये सातवें मंत्री

….तो इसलिए एक ही प्रदेश से बीजेपी सरकार में होंगे ये सातवें मंत्री

एम वेंकैया नायडू के देश का उपराष्ट्रपति बनने के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई थी। इस खाली सीट पर होने वाले चुनाव के ​लिए भाजपा ने केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम को उम्मीदवार बनाया है।....तो इसलिए एक ही प्रदेश से बीजेपी सरकार में होंगे ये सातवें मंत्री #बड़ी खबर: RBI कर सकता है ब्याज दरों में कटौती, सस्ता होगा घर और गाड़ी खरीदना

राजस्थान से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए अल्फोंस की जीत लगभग तय है। वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद मोदी सरकार में राजस्थान कोटे से मंत्रियों की संख्या छह हो गई थी। लेकिन अब पुन: राजस्थान से मोदी सरकार में सात मंत्री होंगे। हालांकि यह सभी राज्यमंत्री है। गौरतलब है राज्यसभा की एक सीट  के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। जानकारी के अनुसार नामांकन की अंतिम तारीख छह नवंबर होगी। जबकि मतदान 16 नवंबर को होना है।  

भाजपा के लिए राह आसान

उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल जुलाई 2022 तक रहेगा। इस चुनाव में 199 विधायक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में राज्यसभा की दस सीटें है।​ जिसमें वर्तमान में सात सीटों पर भाजपा के सदस्य काबिज है जबकि दो सीट कांग्रेस के कब्जे में है। वहीं एक सीट खाली है। यहां से कांग्रेस की मुश्किल अगले वर्ष और बढ़ेंगी जब अप्रेल माह में दोनों कांग्रेस सदस्य का कार्यकाल पूर्ण हो जाएगा। क्योंकि भाजपा के संख्या बल के आगे कांग्रेस का पुन: इन सीटों पर काबिज होना मुश्किल दिख रहा है। 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com