तो इसलिए होनी चाहिए हर लड़के के पास एक अच्छी दोस्त...

तो इसलिए होनी चाहिए हर लड़के के पास एक अच्छी दोस्त…

NEW DELHI: ये कहा जाता है कि हर लड़के की तरक्की के पीछे एक औरत का हाथ होता है। यह लड़की कोई भी हो सकती है, उसकी मां , बीवी या उसकी प्यारी दोस्त।तो इसलिए होनी चाहिए हर लड़के के पास एक अच्छी दोस्त...

इस बात को हिन्दी फिल्में भी काफी बार अपने फिल्म में दिखाती है। बता दें कि एक लड़के के लिए उसके जीवन में एक महिला का होना बेहद जरूरी है। महिलाओं के होने से पुरुष  भावनात्मक रुप से मजबूत बनते है।

साथ ही अपने जीवन से जुडे हर निर्णय भी जल्दी लेते हैं। लेकिन कई बार कई ऐसी बातें होती है जो हर किसी को नहीं बताई जा सकती है। ऐसे में आपकी मदद आपकी महिला मित्र कर सकती है।

आपकी महिला दोस्त आपके बाकी दोस्तों से आपको बेहतर समझ सकती है। अक्सर देखा जाता है कि लड़को को सिर्फ उतना ही समझ आता है जितना उन्हें कुछ बताया जाता है।

लेकिन अगर आपके पास कोई महिला मित्र है तो वो आपके मूड को देखकर ही भाप जाएगी कि आपके दिमाग में आखिर क्या चल रहा है।  लोग कहते है कि पुरुष कभी नहीं रोते हालांकि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

बता दें कि पुरुष महिलाओं से ज्यादा इमोश्नल होते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव के बीच कई बार लड़के बहुत अकेला फील करते है। ऐसे में अगर आपके पास कोई महिला मित्र होगी तो उसके सामने आप रोकर भी अपना दुख हलका कर सकते हैं।  ऐसा करने पर वो लड़को की तरह आपका मजाक नहीं उड़ायेगी।

कहावत है कि लड़के मार्स से और लड़किया वीनस से आती है। आपकी महिला मित्र आपको आपकी गर्लफ्रेंड को समझने में मदद कर सकती है। एक लड़का अपनी महिला दोस्त से हर तरह की बात शेयर कर सकता है, वो भी बिना किसी संकोच और झिझक के।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com