बता दें अर्जुन कपूर ने इस बार अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया था। पिता बोनी कपूर के साथ उनकी तीनों बहनें अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर उनके साथ थे। 26 जून 1985 को मुंबई में पिता बोनी कपूर और मां मोना शूरी कपूर के घर जन्में अर्जुन कपूर ने इस साल अपना 33 वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर पूरा परिवार बेहद खुश नज़र आया था। इस मौके पर खास बात यह रही कि उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने भैया अर्जुन कपूर को बड़े ही इमोशनल अंदाज़ में बर्थडे की शुभकामनाएं दीं थी। जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, आप हमारी ताकत हैं, लव यू , हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया। इसके साथ जाह्नवी ने अंशुला और खुशी के साथ अर्जुन कपूर की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें इन सभी भाई-बहनों की जबरदस्त केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। फिल्मों की बात करें तो, हाल ही में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग पूरी की है। उसके बाद उनकी आने वाली फिल्मों में संदीप और पिंकी फरार का नाम भी शामिल है, जिसमें वो एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ ही नज़र आने वाले हैं। इससे पहले परिणीति और अर्जुन फिल्म इश्कजादे में नज़र आए थे।