दिल्ली जाने वालों को मिली बड़ी सुविधा, जानकर खुशी से खिल जाएंगे चेहरे

दिल्ली जाने वालों को मिली बड़ी सुविधा, जानकर खुशी से खिल जाएंगे चेहरे

उत्तराखंड से दिल्ली जाने वालों के लिए यह सुविधा खुशखबरी लेकर आई है। एयर इंडिया अब दिल्ली-पंतनगर के बीच रोजाना फ्लाइट उड़ाएगी।दिल्ली जाने वालों को मिली बड़ी सुविधा, जानकर खुशी से खिल जाएंगे चेहरेअब तक फ्लाइट हफ्ते में चार दिन दिल्ली से पंतनगर आती थी। इसके अलावा, फ्लाइट के टाइमटेबल में भी तब्दीली की गई है।

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट पहले 11:20 बजे पंतनगर पहुंचती थी। 14 मई से फ्लाइट सुबह 6:55 बजे पंतनगर पहुंचेगी।

उसके बाद सुबह 7:25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। यह सिलसिला 31 मई तक जारी रहेगा। बेहतर रिस्पांस मिलने पर इसे 31 मई के बाद भी जारी रखे जाने पर विचार किया जाएगा।

सिंह ने बताया कि अब तक एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ही संचालित होती रही है। डीजीसीए से इसकी अनुमति मिल गई है। इससे यात्रियों को लाभ पहुंचेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com